भाजपा पर सीएम मान का तंज, 370 पार नहीं तड़ीपार भी हो सकते हैं
भगत सिंह के पैतृक गांव नवांशहर में बोलते हुए भगवंत मान ने कहा कि यह कोई राजनीतिक शक्ति दिखाने का समय नहीं है, तानाशाही के खिलाफ संदेश देने का समय है। आज हम भगत सिंह के पैतृक गांव में खड़े हैं। उन्होंने हमे आजादी दी, आज वो आजादी खतरे में है, लोकतंत्र खतरे में है और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जिन्होंने संविधान लिखा, वो संविधान भी खतरे में है।
किसी को भी उठाकर ये अंदर कर देते हैं, विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। अगर इन लोगों को मोदी लहर पर इतना ही यकीन है तो विपक्षी नेता को पकड़कर अंदर क्यों कर रहे हैं। तमिलनाडु से शुरू होकर, केरल, बंगाल, दिल्ली, मुझे तो सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ता है। राज्यपाल काम नहीं करने देता है, हमारा पैसा रोक रखा है। चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल को चुनाव के दौरान जेल में बंद कर दिया।

इन लोगों को डर है कि यही पार्टी है जो इनके लिए आने वाले दिनों में खतरा बन सकती है क्योंकि यह पार्टी है जो सच्चाई की और पारदर्शिता की राजनीति करती है। इस डर की वजह से ये लोग ये सारी हरकतें कर रहे हैं। हमने 31 तारीख को विपक्ष को इकट्ठा किया था, इंडिया गठबंधन इकट्ठा हुआ था उसके बाद से इनका डर और बढ़ गया। ये लोग जो ऊपर-ऊपर से 370 पार, 400 पार कह रहे हैं अगर ऐसे काम ये लोग करेंगे तो चुनाव में लोग तड़ीपार भी कर देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications