जब भाजपा के लिए बजने लगी खतरे की घंटी तो याद आई केजरीवाल की गारंटी: भगवंत मान

पीएम मोदी पर तंज कसते हुए सीएम मान ने कहा आप अपनी डिग्री तो नहीं दिखा सकते, कम से कम वो जगह दिखा दो जहां पर आप चाय बेचते थे। लेकिन ये वो भी नहीं दिखा सकते हैं। ये भी झूठ है। इनके झूठ की हद है, जुमले हैं इनके पास कि ये कर देंगे, वो कर देंगे। अरविंद केजरीवाल ने चुनाव प्रचार में गारंटी शब्द का इस्तेमाल किया था, उन्होंने कहा था हम आपको गारंटी दे रहे हैं, बिजली फ्री देंगे, नौकरी देंगे, आम आदमी क्लीनिक खोले जाएंगे, शानदार स्कूल बनाए जाएंगे, जो लोग बाहर गए हैं उन्हें वापस लाएंगे, लोगों को घर पर राशन देंगे।

लेकिन इन लोगों ने घोषणा पत्र, संकल्प पत्र को जारी करते थे। लेकिन जब लोग गारंटी पर यकीन करने लगे, दिल्ली और पंजाब में लोगों को इसपर यकीन होने लगा तो मोदी जी ने कहा कि हम भी गारंटी का इस्तेमाल करेंगे। जब भाजपा के लिए बजने लगी खतरे की घंटियां तो इन्हें याद आने लगी केजीवाल की गारंटी। अच्छा है आप गारंटी दे दो, लेकिन उसे पूरा तो कर दो, कम से कम लोगों का काम तो बने।

cm mann

इन लोगों ने हर साल दो करोड़ नौकरी देने की बात कही थी, हर किसी के खाते में 15-15 लाख देने को कहा था, काला धन लाने को कहा था। लेकिन क्या ये लोग काला धन लाए। अब इसका उल्टा हो रहा है, काला धन बाहर जा रहा है। पीएम मोदी कहते हैं कि भ्रष्टाचारियों को छोड़ूंगा नहीं, उनका कहने का मतलब है कि उसे भाजपा में शामिल कर लेंगे। भाजपा के पास वॉशिंग मशीन है उसमे डालेंगे और सब इमानदार हो जाएंगे।

भगवंत मान ने कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है, शहीद ए आजम भगत सिंह की कुर्बानी खतरे में है। कुर्बानी देकर ही लोकतंत्र हासिल किया था। ब्याह-शादी तो अंग्रेजों के काल में होता था। फर्क इतना था कि अंग्रेज वोट नहीं कराते थे, सीधे वायसराय नियुक्त करते थे। भगत सिंह ने वोट की लड़ाई लड़ी, अपनी शहादत दे दी। लोग आज वोट देने लग गए तो लोकतंत्र आया, लिहाजा लोकतंत्र खतरे में है, भगत सिंह की कुर्बानी खतरे में है। ये लोग तानाशाही कर रहे हैं। जिसे चाहे जेल में डाल देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+