पंजाब वासियों को CM मान ने दिया बड़ा तोहफा, अमृतसर में भगवान वाल्मीकि पैनोरमा का किया उदघाटन
Valmiki Jayanti 2024: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को भगवान श्री वाल्मीकि तीर्थ स्थल (श्रीरामतीर्थ) पर स्थित अत्याधुनिक भगवान वाल्मीकि जी पैनोरमा जनता को समर्पित किया। 32.78 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पैनोरमा 9 एकड़ में फैला है। 14 High-Tech Galleries के साथ, यह पैनोरमा भगवान वाल्मीकि जी के दर्शन और रामायण के महत्व को दर्शाता है।
वाल्मीकि जयंती के मौके पर सीएम भगवंत मान ने उद्घाटन करते हुए कहा कि इस पैनोरमा के माध्यम से दुनिया भर के लोग भगवान वाल्मीकि जी के जीवन से प्रेरणा ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि महाकाव्य रामायण कवि वाल्मीकि जी द्वारा लिखा गया है, जिन्होंने अपने ज्ञान से इस जग को रौशन किया।

उन्होंने कहा कि पैनोरमा परिसर 9 एकड़ में फैला है। इसका निर्माण कुल 32.78 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। उन्होंने कहा कि पैनोरमा में उनके जीवन के साथ ही महाकाव्य के अंश दिखाए गए हैं। यह संग्रहालय आधुनिक है। भगवान वाल्मीकि के जीवन और उनके काम को बताने के लिए तकनीक का इस्तेमाल करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पैनोरमा में कुल 14 गैलरी है। प्रत्येक गैलरी वाल्मीकि जी के जीवन के विशिष्ट पहलुओं को समर्पित किया गया है। पैनोरमा में विजिटर्स के लिए कैफेटेरिया, स्मारिका और पुस्तकालय का निर्माण कराया गया है।
CM मान ने कहा कि ऐसी सुविधाएं यहां आने वाले मेहमानों के लिए आनंददायक बना देंगी। वहीं, पैनोरमा को उन्होंने इंजिनयरिंग का चमत्कार बताया। साथ ही कहा कि ये दुर्लभ वास्तुकला से सुसज्जित और सौंदर्यपूर्ण तरीके से निर्मित है। यहाँ आने वाले भक्तों के लिए ये एक अलग अनुभव प्रदान करेंगी और विश्व मे भारत के सांस्कृतिक विरासत का प्रचार होगा।












Click it and Unblock the Notifications