सीएम केजरीवाल ने कहा 2 जून को करूंगा सरेंडर, पंजाब AAP नेता बोले- हम आपके साथ हैं

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को एक प्रेस कान्‍फ्रेंस की। जिसमें उन्‍होंने ऐलान किया कि वो 2 जून को तहाड़ जेल पुलिस के सामने सरेंडर करेंगे। इसके साथ ही सीएम केजरीवाल ने कहा देश को तानाशाही से बचाने के लिए मैं देश को तानाशाही से बचाने के लिए जेल जा रहा हूं, इस बात का मुझे फक्र है।

सीएम केजरीवाल का ये भावुक कर देने वाला वीडियो पंजाब आप सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री और लोकसभा चुनाव 2024 के आप प्रत्‍याशी डॉ बलबीर सिंह ने शेयर किया है। इसके साथ उन्‍होंने लिखा हम आपके साथ हैं, पूरा देश आपके बलिदान को देख रहा है और आप अरबों लोगों के लिए प्रेरणा हैं। आप भारत में अत्याचार पर काबू पाने की आशा का प्रतिनिधित्व करते हैं।

punjab aap

बता दें आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल जो दिल्‍ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ जेल में बंद थे उन्‍हें लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए सुप्रीम कोर्ट ने अतंरिम जमानत पर रिहा किया था। इसके साथ ही केजरीवाल को चुनाव के लिए मतदान खत्‍म होने के बाद 2 जून को पुलिस के सामने सरेंडर करने का आदेश दिया था।

केजरीवाल ने 7 दिन के लिए अंतरिेम जमानत बढ़ाने की अपील की थी लेकिन उनकी अपील पर सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने सुनवाई करने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद सीएम केजरीवाल ने दिल्‍ली की कोर्ट में जमानत अवधि बढ़ाने की अपील की थी जिस पर कोर्ट ने ईडी से जवाब मांगा है और 1 जून को सुनवाई होगी।

बता दें दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को एक प्रेस कान्‍फ्रेंस की जिसमें उन्‍होंने कहा सुप्रीम कोर्ट ने मुझे चुनाव-प्रचार करने के लिए 21 दिन की मौहलत दी थी, परसो मैं वापस तिहाड़ जेल चला जाऊंगा।

इसके साथ ही उन्‍होंने कहा देश को तानाशाही से बचाने के लिए जेल जा रहा हूं, इस बात का मुझे फक्र है... इन्होंने मुझे कई तरह से तोड़ने, झुकाने और चुप करने की कोशिश की लेकिन ये लोग सफल नहीं हुए।

इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा आप खुश रहेंगे तो आपका केजरीवाल भी खुश रहेगा। मैं चाहें जहां रहूं, दिल्ली के काम नहीं रुकने दूंगा, लौट कर मैं हर मां-बहन को हर महीने हजार रुपये देने की भी शुरूआत करूंगा।

सीएम केजरीवाल ने कहा आज मैं अपने परिवार के लिए आपसे कुछ मांगना चाहता हूं, मेरे पीछे से मेरे माता-पिता का ख्याल रखना। हम सब मिलकर तानाशाही से लड़ रहे हैं देश को बचाने के लिए यदि मुझे कुछ हो जाए तो गम मत करना। भगवान ने चाहा तो आपका ये बेटा बहुत जल्द वापस आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+