पंजाब के व्यापारियों के साथ CM केजरीवाल ने की बैठक, भाजपा पर साधा निशाना
Punjab News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को अमृतसर में व्यापारियों के साथ जरूरी बैठक की। इस दौरान होने कहा कि वह पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ पूर्व ही अमृतसर, लुधियाना, जालंधर और मोहाली में व्यापारियों के साथ बैठकें कर चुके हैं। जहां व्यापारियों की दिक्कतें सुनी और उनका समाधान किया गया। केजरीवाल ने कहा कि व्यापारियों और उद्योगपतियों का बड़ा योगदान है, अगर यह खुश नहीं होंगे तो देश आगे नहीं बढ़ पाएगा, क्योंकि यह ही देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं।
आम आदमी पार्टी सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्हें याद है कि मोदी जी व्यापारियों और आढ़तियों को दलाल कहते हैं, किंतु असल में वह देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। केजरीवाल ने कहा कि आप व्यापारी लोग उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण लोग हैं। वह आपकी समस्याओं को जानते हैं इसी कारण से समस्याओं पर काम किया जा रहा है। दिल्ली के सीएम ने इस दौरान कहा कि जब वह पहले आए थे, तो वोट मांगने नहीं आया था, किंतु आज आपके पास लोकसभा चुनाव के लिए समर्थन मांगने आया हूं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो उन्होंने 2 वर्ष पहले कहा था वह किया गया है, बिजली फ्री हो गई है, अमृतसर में मोहल्ला क्लिनिक, स्कूल ऑफ एमिनेंस और स्कूल ऑफ एक्सीलेंस भी बनाए गए हैं। आप सुप्रीमों ने कहा कि संपूर्ण देश में दिल्ली और पंजाब को मुफ्त बिजली मिल रही है, जो केवल आम आदमी पार्टी ही दे रही है। उन्होंने कहा कि उनके पास 3 वर्ष और बचे हुए हैं, सभी कार्य पूरे कर लिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि आपने उन्हें प्रदेश में 92 सीटें दी हैं, अब केंद्र में भी ताकत बढ़ाएं ताकि सभी मसलों का समाधान हो सके।
लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए अमृतसर में आयोजित टाउन हॉल में सभी व्यापारी भाइयों के साथ संवाद किया। https://t.co/o3YPDghHJE
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 27, 2024
यह भी पढ़ें Delhi News: सीएम अरविंद केजरीवाल ने दायर की जमानत याचिका, मंत्री आतिशी ने दी बड़ी अपडेट












Click it and Unblock the Notifications