पंजाब सीएम भगवंत मान की नवजात बच्ची से मिले सीएम केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता, शेयर किया ये प्यारा Video
पंजाब के संगरूर में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी के लिए प्रचार करने के बाद सीएम केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के संगरूर स्थित घर पहुंचे। यहां पर उन्होंने सीएम मान की प्यारी सी नवजात बच्ची से मिले और उसे ढेर सारा आर्शीवाद दिया। इस मौके पर सीएम मान के साथ उनकी पत्नी और मां भी मौजूद थी।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस खास मुलाकात का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल सीएम मान की दो माह की बच्ची को गोद में उठाए हुए नजर आ रही हैं।

सीएम केजरीवाल ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा "अभी कुछ दिन पहले मान साहब के घर नन्ही बिटिया ने जन्म लिया था। संगरूर में प्रचार के बाद उनके घर जाकर बिटिया को आशीर्वाद दिया। बिटिया पर वाहेगुरू जी की कृपा हमेशा बनी रहे, मान साहब का परिवार इसी तरह हमेशा ख़ुश और स्वस्थ रहे।"
अभी कुछ दिन पहले मान साहब के घर नन्ही बिटिया ने जन्म लिया था। संगरूर में प्रचार के बाद उनके घर जाकर बिटिया को आशीर्वाद दिया। बिटिया पर वाहेगुरू जी की कृपा हमेशा बनी रहे, मान साहब का परिवार इसी तरह हमेशा ख़ुश और स्वस्थ रहे। pic.twitter.com/olpLAW0Isa
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 30, 2024
बता दें पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए मतदान 1जून को होगा। पंजाब की सभी 13 सीटों पर जीत हासिल करने के लिए सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से लेकर आम कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रचार किया। वहीं दिल्ली में मतदान संपन्न होने के बाद से आम आमदी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल भी पंजाब में प्रचार करने पहुंचे थे।
अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार खत्म होने तक सीएम केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में भव्य रोड शो और जनसभाएं की। जिसमें हजारों की संख्या में आम आमदी पार्टी के समर्थक जुटे।












Click it and Unblock the Notifications