अमृतसर में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने किया ध्वजारोहण, उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को किया सम्मानित

सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि विदेशों में बैठ गैंगस्टर को पंजाब में लाया जाएगा और उस पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी। पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर के माडयूल को तोड़ा है।

चंडीगढ़, अगस्त 15, 2021। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र देश भर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राज्यस्तरीय समारोह अमृतसर में आयोजित किया गया। यहां मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ध्वजारोहण किया। इससे पहले सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने परेड का निरीक्षण किया। समारोह को संबोधित करते हुए सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब का माहौल किसी भी कीमत पर ख़राब नहीं होने दिया जाएगा।

cm flag hosting


गैंगस्टर पर होगी सख़्त कार्रवाई
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि विदेशों में बैठे गैंगस्टर को पंजाब में लाया जाएगा और उस पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी। पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर के माडयूल को तोड़ा है। हेरोइन का कारोबार करने वाले 216 बड़ी मछलियों को पकड़ा गया, इनमें रंजीत सिंह चीता के अलावा कई बड़े नाम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बेअदबी के मामले में एसआइटी जांच कर रही है, जिसमें अभी तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 15 पुलिस मुलाजिमो को सस्पेंड किया गया है। इस केस में चालान पेश किए जा चुके हैं।

सीएम ने दी सौगात
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने घोषणा की कि छठे गुरु श्री गुरु हरगोबिंद सिंह जी की जन्मस्थली गुरु की वडाली में पांच करोड़ से विकास कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से 62748 युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई। 740000 युवाओं को प्राइवेट सेक्टर में नौकरी दी गई। इस साल एक लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए सरकारी बसों में फ्री सफर किया गया है। बसों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए जीपीएस सिस्टम लगाया गया, ताकि किसी भी हादसा के वक़्त बसों की लोकेशन पता लगाया जा सके। इसके अलावा बसों में एक पैनिक बटन भी लगाया गया है, अगर कुछ भी हादसा हो तो बटन दबाने पर पुलिस घटनास्थल पर वक्त रहते पहुंच सके। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 19 अक्तूबर 2019 को जोड़ा फाटक रेल हादसे में मारे गए लोगों के 34 अश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि यह सभी लोग हलका पूर्वी विधानसभा से ताल्लुक रखते हैं इसका नेतृत्व नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू करते हैं।

सरकार ने किया सम्मानित
पंजाब सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को रविवार को सम्मानित किया गया। श्री मुक्तसर साहिब के गांव खेमा खेड़ा के रहने वाले मनदीप सिंह को बहादुरी के लिए सम्मानित किया गया, वहीं लुधियाना के रहने वाले लेखक और फ़ोटोग्राफ़र हरप्रीत सिंह संधू,लवली प्रोफेशनलयूनिवर्सिटी से अशोक कुमार मित्तल और पटियाला से ताल्लुक रखने वाली डॉ. जसलीन केवलानी, पत्रकार हरप्रीत सिंह दर्दी, पटियाला की सायशा खन्ना को अपने फ़ील्ड अच्छा काम करने के लिए सम्मानित किया गया। इसी तरह राहुल कुमार, मल्कीयत सिंह औजला, सुनीता सबरवाल को साहित्य (कवि कथाकार) कैटेगरी में सम्मानित किया गया। डॉ. वनीत सहगल, प्रेमजीत सिंह, सुखदीप सिंह, डॉ. ममता शर्मा, बरिन्दर सिंह, हरी ओम जिन्दल और महेश इंद्र बांसल को समाज सेवा कैटेगरी में सम्मानित किया गया।

पंजाब के आला अधिकारियों ने भी फहराया तिरंगा
पंजाब विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह ने रूपनगर (रोपड़) के नेहरू स्टेडियम में आजादी दिवस पर आयोजित समारोह में तिरंगा फहराया। उनके साथ डिप्टी कमिश्नर सोनाली गिरी और एसएसपी डा. अखिल चौधरी भी मौजूद रहे। पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने बठिंडा में ध्वजारोहण किया। इससे पहले उन्होंने परेड की सलामी ली। वित्त मंत्री ने इस दौरान शहीदों को नमन किया। तरनतारन में स्वतंत्रता दिवस के कार्यकर्म में मंत्री सुखविंदर सिंह सरकारिया ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजली दी वहीं जनता को सम्बोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+