जलियांवाला बाग नवीनीकरण पर कांग्रेस के रुख के ठीक उलट कैप्टन अमरिंदर, बोले- अब शानदार लग रहा

जलियांवाला बाग नवीनीकरण पर कांग्रेस के रुख के ठीक उलट कैप्टन अमरिंदर, बोले- अब ये शानदार लगा रहा

चंडीगढ़, 31 अगस्त: पंजाब के अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग का केंद्र सरकार ने नवीनीकरण कराया है। जिसके तहत कई बदलाव यहां किए गए हैं। इसी बाग में 1919 में अंग्रेज सरकार ने गोली चलवाकर सैकड़ों भारतीयों की हत्या की थी, ऐसे में कांग्रेस समेत ज्यादातर विपक्षी दल और इतिहासकार इस पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी के रुख के उलट इसका स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि अब ये काफी अच्छा लग रहा है।

जलियांवाला नवीनीकरण

जलियांवाला बाग के नवीनीकरण को लेकर हुए सवाल पर मंगलवार को अमरिंदर सिंह ने कहा, मुझे ये नहीं पता कि वहां से क्या चीजें हटा दी गई हैं। मैं ये कह सकता हूं कि बदलाव के बाद मुझे यह बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि मेरे हिसाब से जो बदलाव किए गए हैं वो बढ़िया हैं और वक्त के साथ ये जरूरी भी था।

कांग्रेस और विपक्षी दलों ने उठाए हैं सवाल

Recommended Video

    Jallianwala Bagh Renovation: Rahul Gandhi का फूटा गुस्सा, बताया- शहीदों का अपमान | वनइंडिया हिंदी

    जलियांवाला बाग को लेकर कांग्रेस ने कहा है कि मोदी सरकार की ओर से जलियांवाला बाग में लाइट एंड साउंड शो का आयोजन करना बेहद अपमानजनक है, असभ्य और अप्रिय है। मोदी सरकार अपनी कृत्यों से हमारे क्रांतिकारियों का अपमान कर रही है, जलियांवाला बाग स्मारक की दीवारों से छेड़छाड़ की जा रही है, नरसंहार के अंतिम निशान मिटाए जा रहे हैं। शहीदों का अपमान किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रचारजीवी सरकार को प्रचार की इतनी भूख सवार हो गई है कि खुद क्रेडिट लेने के लिए नवीनीकरण के नाम पर शहीदों का अपमान कर रही है। भाजपा क्रांतिकारियों की शहादत का अपमान करना बंद करे।

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस पर कहा है, जलियांवाला बाग के शहीदों का ऐसा अपमान वही कर सकता है, जो शहादत का मतलब नहीं जानता। मैं एक शहीद का बेटा हूं। शहीदों का अपमान किसी कीमत पर सहन नहीं करूंगा। हम इस अभद्र क्रूरता के खिलाफ हैं।' राहुल ने तंज कसते हुए कहा कि जिन्होंने आजादी के लिए संघर्ष ही नहीं किया, वे कभी उन्हें नहीं समझ सकते हैं, जिन्होंने लड़ाई लड़ी।

    पीएम ने किया था उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आधुनिक जालियांवाला बाग मेमोरियल कॉम्पलेक्स का उद्घाटन किया था। जलियांवाला बाग का केंद्रीय स्‍थल माने जाने वाले ज्वाला स्मारक की मरम्मत करने के साथ-साथ इसका पुनर्निर्माण किया गया है। आधुनिक मेमोरियल कॉम्पलेक्स में 4 म्यूजियम गैलरियां बनायी गई हैं, जो कि पुरानी इमारतों में नए सिरे से निर्माण करके तैयार की गई हैं। बाग में घुसने के रास्ते को भी बदल दिया गया है, जिससे अंग्रेजी समय में जनरल डायर पुलिस के साथ घुसा था और सभा कर रहे लोगों पर गोलियां बरसाई थीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+