हम सर्वे में नहीं सीधा सरकार में आते हैं: भगवंत मान

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी चुनावी मुहिम को तेज कर दिया है। हरियाणा में बोलते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मुझे कई बार पत्रकार पूछते हैं कि कितनी सीट आ रही हैं। ये दिल्ली और पंजाब में पूछते थे, मैं उनसे कहता था कि बहुत सीटें आने वाली है। वो कहते थे कि सर्वे में आप नहीं आते, मैं कहता था कि हम सर्वे में नहीं आते, हम सीधा सरकार में आते हैं।

दिल्ली में 70 में से 67 सीटें, दूसरी बार 70 में से 62 और पंजाब में पहली बार अकाली और कांग्रेस के बिना कोई पार्टी सरकार में आई। हमे 117 में से 92 सीटें मिली है। हम सर्वे वाले नहीं हैं। हम सीधा सरकार में आते हैं। हम कहने आएं हैं कि अरविंद केजरीवाल के हाथ को मजबूत करना है।

cm mann

हमें इंडिया को जिताना है, इसका मतलब है देश को बचाना, संविधान को बचाना। इससे पहले नेता जीत जाते थे, लोग हार जाते थे, लोग उन्हें ढूढ़ते थे। इन लोगों को मौका दे-देकर थक गए हैं। इस बार हमे हरियाणा को बदलना है। पंजाब और दिल्ली ने बदल लिया है तो हरियाणा को भी बदलना है। हमें हरियाणा को भी बदलना है।

आज के ही दिन शहीद भगत सिंह के गांव में शपथ ली थी। वहां हमने कहा था कि भगत सिंह तेरे सपनों की आजादी को लोगों के घर तक पहुंचाने का काम हम जारी रखेंगे। दो साल में हमने 42900 सरकारी नौकरी हमने दी है, आपके दोस्त, रिश्तेदार पंजाब में होंगे, उनसे पूछ लेना क्या हाल है। पंजाब के 90 फीसदी घरों में बिजली का बिल जीरो है। पंजाब में खेती में ट्यूबवेल का बिल नहीं आता है। हमने नौकरियां दी, स्कूल शानदार बना रहे हैं।

हमने बेहतरीन स्कूल और सरकारी अस्पताल बनाए हैं। हमने सोचा है कि लोगों की मजबूरी को लोगों की मर्जी में बदल देंगे। आप सोचते होंगे कैसे। हमारी अभी मजबूरी है कि अगर परिवार में कोई बीमार हो जाए तो उसे सरकारी अस्पताल में जाना पड़ता है। मजबूरी है कि सरकारी स्कूलों में भेजना पड़ता है। स्कूलों की हालत जर्जर है। हमने फैसला लिया है कि मजबूरी को मर्जी में बदलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+