पंजाब में कई जगहों पर इंटरनेट बंद, सीएम भगवंत मान ने केंद्र को लिखा पत्र, कही ये बात

किसान आंदोलन के बीच जिस तरह से पंजाब के कुछ शहरों में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है उसपर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। केंद्रीय गृहमंत्रालय की ओर से पंजाब के पटियाला में समाना, घनौर, देवीगढ़, बलभेरा, संगरूर जिले के पीएस खनौरी, मनूक, लेहरा, सुनाम, छजली, और फतेगढ़ साहिब में इंटरनेट सेवाओं को 16 फरवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है।

केंद्र सरकार के इस फैसले के खिलाफ भगवंत मान ने पत्र लिखा है। पत्र में इन सभी जगहों पर इंटरनेट सेवाओं को तत्काल रूप से बहाल करने की मांग की गई है। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से इंटरनेट बंद करने का फैसला बिल्कुल गलत है। इन जगहों पर इंटरनेट सेवा को तुरंत बहाल किया जाना चाहिए।

bhagwant mann

गौर करने वाली बात है कि अपनी कई मांगों को लेकर किसान 12 फरवरी से पंजाब के फतेगढ़ साहिब में प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों ने चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों के साथ मुलाकात की, लेकिन यह मुलाकात बेनतीजा रही। जिसके बाद किसानों ने दिल्ली की तरफ कूच कर करने का फैसला लिया। लेकिन केंद्र सरकार की ओर से सार्वजनिक सुरक्षा का हवाला देते हुए इन जगहों पर इंटरनेट को बंद कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+