मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ईद की दी बधाई, बोले-भाईचारा-समानता बनी रहे

पूरे देश में आज ईद का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा ईद-उल-फितर के पवित्र दिन पर आप सभी को बधाई। हम दुआ करते हैं कि हमारे देश में आपसी भाईचारा और समानता हमेशा बनी रहे।

रमजान का पाक महीना पूरा होने के बाद शव्वाल महीने की पहली तारीख को ईद का त्योहार मनाया जाता है। ईद के दिन खास नमाज आती की जाती है जिसमे एक खास दुआ भी होती है। इस दुआ में पूरे विश्व के लिए शांति और अमन की कामना की जाती है। ईद की नमाज पढ़ने बाद लोग एक दूसरे के गले लगकर ईद के त्योहार की बधाई देते हैं।

cm mann

नमाज के बाद लोग घर पर मीठा खाते हैं और एक दूसरे के साथ खुशियां साझा करते हैं। ईद के मौके पर मुस्लिम एक दूसरे के घर जाते हैं और मीठा खाने के बाद ईद की मुबारकबाद देते हैं। मीठे पकवानों में ईद के दिन सेवइयां और खरुमा, खीर आदि बनती है। साथ ही तरह-तरह के पकवान भी बनाए जाते हैं।

ईद उल फितर की बात करें तो रमजान महीने के अंत में पहली बार कुरान आई थी, ऐसी मान्यता है। मक्का से मोहम्मद पैगंबर के प्रवास के बाद पवित्र शहर मदीना में ईद उल फितर का उत्सव मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि पैगंबर हजरर मोहम्मत ने बद्र की लड़ाई में जीत हासिल की थी। जिसके बाद उन्होंने सबका मुंह मीठा कराया था। इसी दीन मीठी ईदी या फिर ईद उल फितर के तौर पर मनाया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+