सीएम भगवंत मान ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं, कहा- मां दुर्गा से प्रार्थना सभी रहें स्वास्थ्य
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने नवरात्रि पर्व को लेकर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मां दुर्गा के सभी के बेहतर स्वास्थ्य और प्रगति की कामना की। सीएम मान ने कहा कि मां दुर्गा के सभी स्वरूप समाज का कल्याण करने वाले हैं।
चैत्र नवरात्र सनातन धर्म को मानने वालों का विशेष पर्व है। 9 दिन तक चलने वाले इस पर्व में मां दुर्गा के नव स्वरूपों की पूजा होती है। इस महापर्व के आगमन के साथ ही देशभर में मां की प्रतिमाएं स्थापित कर विधिवत पूजा शुरू हो चुकी। नव दिन तक चलने वाले मां दुर्गा के की पूजा के अनुष्ठान को लेकर सीएम भगवंत मान शुभकामनाएं दी हैं।

सीएम मान ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, " मां दुर्गा के सभी उपासकों को हार्दिक शुभकामनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि मां दुर्गा सभी घरों और परिवारों के जीवन को स्वास्थ्य और प्रगति प्रदान करें।"
शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्तूबर यानी आज से हुई। पंचांग के अनुसार आश्विन माह में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि का पर्व प्रारंभ हो जाता है, जो इसी माह की नवमी तिथि को समाप्त होता है।
नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों को समर्पित है। पहले दिन कलश स्थापना की जाती है और मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मां शैलपुत्री हिमालय राज की पुत्री हैं। शैल का अर्थ है पत्थर या पहाड़। मान्यता है कि मां शैलपुत्री देवी सती ही है। पूर्व जन्म वो दक्ष प्रजापति के यहां जन्मी थीं। तपस्या करके उन्होंने भगवान शिव को पति रूप में पाया था।
ज्योतिषी शास्त्र के अनुसार मां शैलपुत्री चंद्रमा को दर्शाती हैं। उनकी उपासना से चंद्रमा के बुरे प्रभाव निष्क्रिय हो जाते हैं। मां शैलपुत्री के दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल का पुष्प होता है। शास्त्रों के अनुसार मां शैलपुत्री चंद्रमा को दर्शाती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माता रानी के शैलपुत्री स्वरूप की उपासना से चंद्रमा के बुरे प्रभाव निष्क्रिय हो जाते हैं। मां शैलपुत्री की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।












Click it and Unblock the Notifications