Punjab: 15 अप्रैल को केजरीवाल से मिलेंगे सीएम भगवंत मान, तिहाड़ जेल प्रशासन ने जारी किया शेड्यूल
Punjab CM: पंजाब के सीएम भगवंत मान 15 अप्रैल को तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे। तिहाड़ जेल प्रशासन ने पंजाब मुख्यमंत्री की मुलाकात को लेकर नया शेड्यूल जारी किया है।

इससे पूर्व 10 अप्रैल को तिहाड़ जेल प्रशासन ने सुरक्षा से जुड़े कारणों का हवाला देते हुए मुलाकात करने से इंकार कर दिया था। शुक्रवार को तिहाड़ जेल प्रशासन और पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारियों के बीच 15 अप्रैल को होने वाली इस मुलाकात को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर कई खास निर्णय हुए।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को केजरीवाल से जेल में किस स्थान पर मुलाकात कराई जाएगी। दोनों की मुलाकात के वक़्त वहां सुरक्षा व्यवस्था के मानकों को तय किए गए। जेल के अफसरों ने कहा कि बैठक दोपहर में ''मुलाकात जांगला'' के भीतर कड़ी सुरक्षा में होगी, क्योंकि मान को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की जाती है।
तिहाड़ जेल प्रशासन के साथ बैठक में पंजाब के एडिशनल पुलिस महानिदेशक एके पांडे और एक सहायक पुलिस आयुक्त अधिकारी मौजूद थे। तिहाड़ जेल के महानिदेशक संजय बेनीवाल के नेतृत्व में हुई बैठक में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। शुक्रवार सुबह 11 बजे यह बैठक तिहाड़ में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) राजीव परिहार के दफ्तर में शुरू हुई और दोपहर करीब तीन बजे खत्म हुई।












Click it and Unblock the Notifications