आज के ही दिन बड़े-बड़े किले ढह गए थे, हमें पंजाब में 92 सीटें मिली थीं: सीएम मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के इतिहास में आज का दिन सुनहरे अक्षर में लिखा गया है, आज के ही दिन पंजाब को 92 सीटें मिल गई थीं। दो साल पहले नतीजे आए थे, बड़े-बड़े अहंकारी जो थे, बड़े-बड़े किले थे वो ध्वस्त हो गए थे, जो बड़े-बड़े जो कहते थे कि हम कई पीढ़ियों से हारे नहीं उनका सूर्य अस्त हो गया था। यह जनता ने किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत अहंकारी लोग आ गए हैं, इन लोगों की सोच है जो भी कह दें वो कानून हो। ये राजा लोग तो पहले सुने थे, लेकिन ये हमारे वोट से जीतकर इतना अहंकार लेकर चल रहे हैं, ऐसे में जनता जब चाहे अर्श पर और जब चाहें फर्श पर।

आप लोगों ने बड़े-बड़ों को जमीन पर उतारा है। दिल्ली में एक भ्रष्टाचारी लोगों का आंदोलन हुआ। सबका दिल यही कहा कि मैं भी इसमे जाऊंगा। इसमे लोगों की मांग के बाद आम आदमी पार्टी की रूप में एक छोटी सी क्रांति को शुरू किया, एक दिया जलाया, इस दिए को लोग अपने विश्वास और प्यार का तेल दे रहे हैं।
आम आदमी पार्टी ने 10 साल पहले चुनाव लड़ा था, महज 10 साल में इस छोटी सी पार्टी की दो राज्यों की सरकार है। 10 हमारे राज्यसभा में सदस्य हैं, गुजरात में हमारे 5 विधायक हैं, गोवा में 2 विधायक हैं। दिल्ली में एमसीडी में हम हैं, हमारा मेयर चंडीगढ़ है, मध्य प्रदेश के संगरौली में हमारा मेयर है। आने वाले समय में 13 सीटें पंजाब से आ रही हैं। एक सीट से कुरुक्षेत्र से आ रही है। दिल्ली में जीतने वाले हैं। जोश और बढ़ने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications