भगवंत मान बोले- हम काम की राजनीति करते हैं, लोग हमें वोट देंगे

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हम पंजाब में काम के दम पर वोट मांगेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो वर्षों में हमारी सरकार ने काफी काम किया है। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 2022 में 117 में से 92 सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज करके सरकार बनाई थी। मान सरकार का शपथ ग्रहण समारोह खतकर कालन में हुआ था जोकि शहीद भगगत सिंह के पूर्वजों का स्थल है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी पत्नी संग शनिवार को मोहाली स्थित गुरुद्वारा अंब साहिब पहुंचे, यहां उन्होंने प्रार्थना की। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जब उनसे पार्टी की तैयारियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले दो साल में जो काम किया है उसके दम पर लोगों से वोट मांगेगी। हम काम की राजनीति करते हैं।

cm mann

अपनी सरकार के कामकाज के बारे में सीएम मान ने कहा कि हमने प्रदेश में 829 आम आदमी क्लीनिक खोले हैं, 42000 से अधिक लोगों को रोजगार दिया है। प्रदेश में रिकॉर्ड 65000 करोड़ का निवेश आया है। हमने प्रदेश में स्कूल ऑफ एमिनेंस खोले हैं, 300 यूनिट फ्री बिजली प्रदेश के लोगों को दी है। प्राइवेट थर्म पॉवर प्लांट को खरीदा है।

मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया है कि प्रदेश के लोग हमें हमारे काम के दम पर वोट देंगे। गौर करने वाली बात है कि आम आदमी पार्टी ने इंडिया ब्लॉक के साथ गठबंधन किया है। प्रदेश में लोकसभा की 13 सीटे हैं, ऐसे में पार्टी को उम्मीद है कि उसे सभी 13 सीटों पर जीत मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+