आम आदमी पार्टी जात-पात, नफरत की राजनीति नहीं करती: भगवंत मान
पंजाब में 13 स्कूल ऑफ एमिनेंस के उद्घाटन के मौके पर बोलते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस तरह की बेहतरीन सुविधाएं किसी भी राज्य के सरकारी स्कूल में नहीं हैं। यहां शानदार क्लासरूम, लैब, टेनिस, बॉस्केटबॉल, स्वीमिंग पूल, ग्राउंड के साथ क्वालिफाइड स्टाफ यहां पर हैं।
कई प्राइवेट स्कूल के बच्चे भी यहां आएं हैं। मैं उन माता-पिता का धन्यवाद करता हूं कि जिन्होंने पंजाब सरकार पर यकीन किया। इसकी शुरुआत दिल्ली से हुई, जहां मनीष सिसोदिया ने हैप्पिनेस क्लासेस, स्कूल ऑफ एमिनेंस की शुरुआत की। उसे ही पंजाब में आगे बढ़ाया जा रहा है।

भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की राजनीति नफरत, जात-पात की नहीं है। हम स्कूल बनाएंगे, अस्पताल बनाएंगे, बिजली फ्री देंगे, इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करेंगे, लोगों को काम देंगे। इन स्कूलों को देखकर मुझे अपने दिन याद आते हैं जहां हम अपनी बोरियां लेकर ही स्कूल जाते थे, साइकिल से जाते थे, स्कूल के बाद अपनी बोरी वापस ले आते थे।
मुझे इस बात की खुशी है कि ये 13 स्कूल ऑफ एमिनेंस प्रदेश में बेहतर शिक्षा के द्वार को खोलेंगे। हमारी सरकार ने प्रदेश में 165 आम आदमी क्लीनिक बनाए हैं। यहां लोगों को मुफ्त इलाज मुहैया करा रहे हैं। जब चुनाव प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल कहते थे कि बिजली मुफ्त कर देंगे, मुफ्त इलाज देंगे, शानदार स्कूल बनाएंगे तो लोग पूछते थे कि पैसे कहां से आएंगे।
हम कहते थे उसी पैसे से ये सब करके दिखाएंगे। हमारी सरकार ईमानदारी से काम कर रही है। आपने देखा है कि हम कैसे लोगों का पैसा लोगों को वापस बेहतर सुविधाओं के जरिए लौटा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications