मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले AAP ने भले ही 3 सीटें जीतीं हैं लेकिन वोट शेयर में हुई है बढ़ोत्तरी
पंजाब की 13 सीटों पर सत्तरूढ़ आम आदमी पार्टी ने चुनाव लड़ा था। जिनमें से तीन सीटों पर आम आदमी पार्टी की जीत हुई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान जिन्होंने चुनाव के दौरान सभी लोकसभा सीटों के क्षेत्रों में जाकर रैलियां और रोड शो किए थे, उन्होंने कहा भले ही हमें 13 में से 3 पर जीत हासिल हुई है लेकिन पिछली बार की तुलना में आप का वोट प्रतिधत बढ़ा है।
मोहाली में गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा पंजाब में चुनौतियों का सामना करने के बावजूद, AAP ने 2024 के चुनावों में अपना वोट शेयर 26 प्रतिशत बढ़ा है। भगवंत मान ने कहर आम आदमी पार्टी ने आनंदपुर साहिब, होशियारपुर और संगरूर में सीटें जीती हैं।

सीएम भगवंत मान ने भाजपा पर कसा तंज
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा के '400 पार' नारे की आलोचना करते हुए कहा कि पार्टी बहुमत के आंकड़े से पीछे रह गई। उन्होंने कहा कि भाजपा अब सरकार को एनडीए सरकार कहती है, जो उनके बयानों में आए बदलाव को दर्शाता है। भाजपा के लिए महत्वपूर्ण नुकसान में स्मृति ईरानी और अर्जुन मुंडा जैसे प्रमुख चेहरे शामिल हैं। मान ने जोर देकर कहा कि पहले की तानाशाही नीति अब प्रभावी नहीं होगी।
पंजाब लोकसभा चुनाव परिणाम 2024
बता दें कांग्रेस ने सात सीटें जीतीं, जिससे आप और भाजपा दोनों को झटका लगा। कांग्रेस को 35.50 लाख वोट मिले, जबकि आप को 35.20 लाख वोट मिले। मान ने बताया कि कांग्रेस का वोट शेयर 2019 में 40% से गिरकर 2024 में 26% हो गया।
पंजाब में अपना गढ़ भी हार गई भाजपा
बता दें लगातार तीसरी बार एनडीए गठबंधन के साथ केंद्र में सरकार बनाने वाली भाजपा पंजाब में एक भी सीट नहीं जीती है। होशियारपुर में अपना गढ़ खो दिया। मान ने बताया कि अकाली दल के कई उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। उन्होंने कहा कि आप किसी भी कमी को दूर करने के लिए चुनाव नतीजों की समीक्षा कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications