सिखों के सातवें गुरू हर राय जी को प्रकाश पूरब पर सीएम मान ने दी बधाई
सिखों के सातवें गुरू हर राज जी के प्रकाश पर्ब पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बधाई दी है। बता दें कि हर राय जी का जन्म पंजाब में हुआ था। उनके पिता का नाम बाबा गुरू दित्ता और माता का नाम निहाल कौर था।
सिखों के छठे गुरू हरगोविंद सिंह इस बात का अंदेशा हो गया था कि उनका अंतिम समय निकट आने वाला है, जिसके बाद उन्होंने अपने पौत्र को गद्दी सौंप दी थी। जिसके बाद उनके पोते हर राय जी सप्तम नानक घोषित हुए। इस वक्त हर राय जी की उम्र महज 14 वर्ष थी।

गुरू हर राय जी का विवाह किशन कौर जी के साथ हुआ था। गुरू हर राय जी के दो पुत्र थे, जिनका नाम राम राय और हरकिशन सिंह था। गुरू हर राय बेहत शांत स्वभाव के थे, उनके व्यक्तित्व से लोग उनकी ओर खिचे चले आते थे।
वर्ष 1661 में कीरपुर साहिब में कार्तिक वदी नवमी को गुरू हर राय जी का निधन हो गया था। गुरू हर राय जी ना सिर्फ आध्यात्मिक और राष्ट्रवादी महापुरुष थे बल्कि एक कुशल योद्धा भी थे।












Click it and Unblock the Notifications