खराब AQI की रिपोर्ट पर बोले पंजाब के CM- सिर्फ दिल्ली और पंजाब को लेकर ही सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं?
punjab latest news today: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पराली जलाने की घटनाओं पर काबू पाने का दावा करते हुए कहा कि, सूबे में अब प्रदूषण कम हुआ है। इसके अलावा उन्होंने खराब AQI की रिपोर्ट के सवाल पर भी बयान दिया। भगवंत मान ने कहा कि, हमने केंद्र को सिफारिशें दीं लेकिन उन्होंने उन पर ध्यान नहीं दिया। सिर्फ दिल्ली और पंजाब को लेकर ही सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं?
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले कि, हरियाणा और राजस्थान के कई शहर भी खराब AQI की रिपोर्ट कर रहे हैं, केंद्र इन राज्यों पर सवाल क्यों नहीं उठा रहा है?

पराली जलाने पर पंजाब के सीएम ने कहा कि, हमारी सरकार आने पर किसानों को पराली न जलाने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।
मुख्यमंत्री बोले कि, पंजाब सरकार ने कई महीने पहले कमीशन फोर एयर क्वालिटी इंडेक्स को पराली जलाने की समस्या का समाधान दे दिया था कि पंजाब के किसानों को 1500 रुपए केंद्र, 500 रुपए दिल्ली सरकार और 500 रुपए पंजाब सरकार सहित 2500 रुपए प्रति एकड़ आर्थिक सहायता दी जाएगी। दूसरा पराली का उपयोग अन्य चीजों के अलावा बायो एनर्जी और बिजली उत्पन्न करने के लिए किया जा सकता है।
मान ने यहां तक कहा, "केंद्र सरकार नहीं चाहती कि पंजाब के किसान आगे बढ़ें। इसलिए पंजाब के किसानों को बदनाम किया जा रहा है।"












Click it and Unblock the Notifications