लोकसभा चुनाव 2024 में पंजाब में AAP का मान बचाने 3 नवनिर्वाचित सांसदों से मिले सीएम भगवंत मान
पंजाब लोकसभा चुनाव 2024 में आम आदमी पार्टी ने सभी 13 सीट पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। जिसमें महज तीन उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर आप का मान बचाया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी का मान बढ़ाने वाले तीनों नवनिर्वाचित सांसदों के साथ मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।
सीएम भगवंत मान ने गुरुवार को चुनाव नतीजों को लेकर अहम बैठक की और जीती हुई तीन सीटों (संगरूर, होशियारपुर और श्री आनंदपुर साहिब) के नवनियुक्त सांसदों, विधायकों और चेयरमैनों से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी को फिर से जनता की सेवा करने के लिए कहा और नवनियुक्त सांसद जो तीनों अच्छे वक्ता हैं, उनसे संसद में पंजाब के अधिकारों को मजबूती से उठाने के लिए कहा।
बता दें 4 जून को 2024 के लोकसभा चुनाव के परिणाम आए जिसे पंजाब में आम आदमी पार्टी अकेले दम पर सभी 13 पर चुनाव लड़ी थी, पंजाब में दो साल पहले प्रचंड बहुमत हासिक कांग्रेस से सत्ता हथियानें वाली आप यहां 3 सीटों पर ही सिमट गई वहीं दिल्ली जहां पर आम आदमी पार्टी की बीते 9 साल से सरकार है वहां की सातों सीटों पर उसका सूपड़ा ही साफ हो गया। इस चुनाव परिणाम ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को मायूस करने के साथ शीर्ष नेतृत्व को आत्ममंथन करने पर मजबू कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications