किसानों के प्रदर्शन के बीच भगवंत मान ने उठाया बड़ा कदम, डॉक्टर, नर्स स्टाफ को दिए गए निर्देश
पंजाब के किसान बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ दिल्ली की ओर कूच कर रहे है। शंभू बॉर्डर पर किसान और हरियाणा पुलिस आमने-सामने हैं। किसानों ने यहां बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने उनपर आंसू गैस के गोले छोड़े, जिसके बाद माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।
इस बीच पंजाब सरकार ने बॉर्डर से सटे अस्पतालों में अलर्ट जारी कर दिया है। सरकार की ओर से स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि अगर प्रदर्शन में कोई किसान घायल होता है ति उन्हें तुरंत इलाज मुहैया कराया जाए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने साफ कर दिया है कि प्रदेश की सरकार किसानों के साथ खड़ी है।

किसानों के आंदोलन को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरियाणा बार्डर से सटे अस्पतालों को अलर्ट किया और निर्देश दिया है कि यहां पर एंबुलेंस की संख्या को बढ़ाया जाए। अस्पताल में डॉक्टरों और निर्स के साथ स्टाफ को निर्देश दिया गया है कि वह अस्पताल में ही रहें।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि पुलिस कार्रवाई में जो किसान गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं उन्हें तुरंत इलाज मुहैया कराया जाए। मुख्यमंत्री ने संगरूर, पटियाला, डेराबस्सी, मानसा, भटिंडा के अस्पतालों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरियाणा सरकार से मांग की है कि वह किसानों पर लाठीचार्ज ना करें, उनपर आंसू गैस के गोले ना छोड़ें।












Click it and Unblock the Notifications