लोकसभा चुनाव के बाद पंजाब सीएम भगवंत मान नए एजेंडे की तैयारी में जुटे, हो सकती है बड़ी फेरबदल!

लोकसभा चुनाव 2024 में दिन रात एक करने के बाजवूद पंजाब की सत्‍तारूढ़ आम आदमी पार्टी महज तीन सीटों हासिल कर सकी। इस चुनाव परिणाम के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द ही सरकारी कामकाज शुरू करेंगे। वे सरकार के एजेंडे के लिए नई व्यापक योजना तैयार करते हुए बड़ी फेरबदल कर सकते है।

बता दें पंजाब चुनाव परिणाम के बाद सीएम भगवंत मान ने पंजाब की जनता के फैसले को स्वीकार करते हुए कहा है कि वे पंजाबियों के जनादेश का सम्मान करते हैं। आम चुनावों में आम आदमी पार्टी ने पंजाब की 13 में से 3 सीटें जीतीं। राज्‍य में अगला विधानसभा चुनाव 2027 आगामी चुनावों की तैयारी और योजना

मान ने ट्वीट किया कि जनसेवा और विकास कार्य जारी रहेंगे। उन्होंने अपने ट्वीट का अंत "आबाद रहो जिंदाबाद रहो" के साथ किया।

bhagwnat maan

लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद मुख्‍यमंत्री भगवंत मान के करीबी लोगों का मानना ​​है कि अधिकारियों के खिलाफ जनता की शिकायतों के चलते वे प्रशासनिक और पुलिस में बदलाव करेंगे। आने वाले दिनों में सरकार में व्यापक बदलाव की उम्मीद है।

पंजाब के सीएम भगवंत मान का अगला अहम लक्ष्य 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव हैं। सरकार संभालने के साथ आगामी चुनाव पर वो फोकस करेंगे। क्‍योंकि पंजाब की मान सरकार के पास अपने वादे पूरे करने के लिए करीब 2.25 साल बचे हैं।

पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी सरकार के अगले चरण की तैयारी में जुटे हैं। वे जनता की चिंताओं को दूर करने और विकास को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए तैयार हैं। आगे की राह में महत्वपूर्ण प्रशासनिक समायोजन और मतदाताओं से किए गए वादों को पूरा करना शामिल है।

पंजाब आम आदमी पार्टी ने एक महत्वपूर्ण वादा महिलाओं को 1100 रुपये देना का है, जिसकी घोषणा मान ने पहले की थी। सरकार का लक्ष्य जनता की नाराजगी को दूर करना और नए रूप में बदलाव लागू करना भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+