सुखबीर बादल के माफीनामे पर सीएम भगवंत मान का तीखा हमला, बोले- उनके पापों को कभी माफ नहीं किया जा सकता

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर तीखा हमला बोलते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उन्हें उनके पापों के लिए कभी माफ नहीं किया जा सकता है। होशियारपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मान ने कहा कि पंजाब के लोग 'बादलों' के गुनाहों को कभी माफ नहीं कर सकते हैं।

सुखबीर सिंह बादल के माफीनामा पर सवाल खड़ा करते हुए पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह साधवान ने कहा कि गलतियों को माफ किया जा सकता है लेकिन अपराध को नहीं। यह देखना बहुत जरूरी है कि आखिर बादल के माफीनामे के पीछे की वजह क्या है।

bhagwant mann

स्पीकर ने आरोप लगाया कि 2015 में गुरू ग्रंथ साहिब के अपमान की कई घटनाएं हुईं लेकिन अकाली सरकार ने इस पूरे मामले पर लापरवाही भरा रवैया अपनाया, जिसकी वजह से असामाजिक तत्वों को बढ़ावा मिला और उनके हौसले बुलंद हुए।

सुखबीर सिंह बादल और तत्कालीन गृहमंत्री कहते थे कि पंजाब में उनकी जानकारी के बिना कुछ नहीं होता है, उनके आदेश के बिना यहां कुछ नहीं होता है। लेकिन उनकी लापरवाही की वजह से इस तरह की घटनाएं होती रहीं। बादल सरकार ने किसी भी षड़यंत्रकारी को पकड़ा नहीं।

आप नेता ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल ने बेअदबी की घटनाओं पर माफी मांगी है इसके पीछे उनकी राजनीतिक मंशा है, लेकिन गुरजीत सिंह और कृष्णन भगवान सिंह के लिए कौन माफी मांगेगा, जिनकी प्रदर्शन के दौरान हत्या कर दी गई। आखिर कब बहबाल कलां और कोथापुरा गोलीबारी के लिए माफी मांगेंगे। अगर सुखबीर सिंह सच में अफसोस करना चाहते हैं तो उन्हें सक्रिय राजनीति से दूर हो जाना चाहिए और अकाल तख्त से हट जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+