भगवंत मान का पीएम मोदी पर तंज, आखिर गैस सिलेंडर के दाम 1100 किसने पहुंचाया
लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती अब शुरू हो गई है। ऐसे में आम आदमी पार्टी चुनावी अभियान को तेज कर दिया है। हरियाणा में चुनावी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पीएम मोदी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि मोदी जी हर रोज कहते हैं वन नेशन, वन इलेक्शन, आखिर वन नेशन वन एजूकेशन क्यों नहीं हो सकती है।
जो गरीब के बच्चे की पढ़ाई और है, गरीब के बच्चे की पढ़ाई और है। आगे उनकी मर्जी, जितने चाहे नंबर लें। कम से कम ग्राउंड तो एक मिलनी चाहिए। दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक बने, हमने 831 मोहल्ला क्लीनिक बनाए हैं। यहां एक करोड़ से अधिक लोगों ने इलाज कराया है।

हमारे सुप्रीमो ने सिखाया है कि नफरत, जात-पात की राजनीति नहीं करनी है। हमने सरकारी नौकरी, बिजली बिल माफी, शहीदों के परिवार को एक करोड़ की गारंटी दी। हमारी गारंटी पर लोग कहते थे कि यह लोगों के दिल पर छाप छोड़ता है। अब मोदी जी ने भी कहना शुरू कर दिया। मोदी जी की गारंटी। पहले तो संकल्प पत्र, घोषणा पत्र कहते थे।
अब कहते हैं मोदी की गारंटी। जब बीजेपी के लिए बजने लगी खतरे की घंटिया तब मोदी जी को याद आई केजरीवाल की गारंटियां। आप देखते जाइए, धरती पर आएंगे, हाथ जोड़-जोड़कर लोगों के घर घूम रहे हैं। इन लोगों ने लॉलीपॉप देना शुरू कर दिया है, इन लोगों ने 100 रुपए गैस सिलेंडर सस्ता किया है। आखिर महंगा किसने किया, किसने 1100 तक इसे पहुंचाया। इन लोगों को पता है कि लोगों की याददाश्त कमजोर है। ये लोग लॉलीपॉप देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications