बाबा फरीद विवि में सीएम भगवंत मान ने 250 नर्सों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- इन्‍हें ना सिफारिश, ना पैसा...

पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को फरीदकोट में बाबा फरीद यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री के तौर पर शिरकत की। इस अवसर पर उन्‍होंने नवनियुक्‍त 250 नर्सिंग स्‍टाफ को नियुक्ति पत्र सौंपा।इसके साथ ही बाबा फरीद विवि के सिल्‍वर जुबली कार्यक्रम में फरीदकोट के विकास के लिए करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात दी।

punjab cm

सीएम भगवंत मान ने यहां पर एक जच्‍चा-बच्‍चा केंद्र का भी उद्घाटन किया। उन्‍होंने कहा ये जच्‍चा-बच्चा केंद्र पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे उत्‍तर भारत में एक मिसाल के तौर पर जाना जाएगा। ये नवनिर्मित जच्‍चा-बच्‍चा केंद्र सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा जहां पर महिलाओं और बच्‍चों को स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी बेहतरीन सुविधाएं दी जाएंगी।

उन्‍होंने कार्यक्रम में नवनियुक्‍त नर्सों को बधाई देते हुए कहा कि जिन युवाओं को नियुक्‍त पत्र बांटे गए हैं उन्‍हें पंजाब सरकार के परिवार का हिस्‍सा बनने का मौका मिल रहा है, मैं उन सभी को बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि मरीजों की सेवा से जुड़ा हर कार्य आप सभी पूर्ण निष्‍ठा के साथ निभाएंगे।

मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि 10 हजार से अधिक अ‍भ्‍यर्थियों ने परीक्षा दी थी और जिनमें से 250 का चयन हुआ है। उन्‍होंंने दावा किया कि इसमें न किसी सिफारिश लेनी पड़ी न ही कोई पैसा।

इसके साथ ही इस परीक्षा में असफल हुए अभ्‍यर्थियों का हौसला बढ़ाते हुए सीएम मान ने कहा कि जो इस असफल हो गए हैं वो अपना दिल छोटा ना करें, अगली परीक्षा में अपना और बेहतर देने का प्रयत्‍न करें। ईमानदारी से की गई कोशिश हमेशा कामयाब होती है। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि अगला मौका उनका इंतजार कर रहा है।

सीएम भगवंत मान ने कहा अगर उन्होंने अस्पताल बनाया तो उसके लिए उन्हें स्टाफ, डाक्टर, फार्मासिस्ट चाहिए इसलिए बहुत सारे मौके उनका इंतजार कर रहे हैं।

इसके साथ ही सीएम भगवंत मान ने कहा इस शुभ अवसर पर ऐतिहासकि समागम में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बलकार सिंह, बलजीत कौर समाजिक न्‍याय, सोशल वेलफेयर मंत्री के अलावा विवि के वाइस चांसलर समेत यहां पर पढ़ने वाले मेडिकल स्‍टूडेंट्स और अलग-अलग क्षेत्र के गणमान्‍य मौजूद हैं, मैं उन सभी को धन्‍यवाद देता हूं।

मुख्‍यूमंत्री भगवंत मान ने कहा बाबा फरीद की धरती परित्र धरती है। बाबा फरी की याद में जहां मेला लगात है, इसमें हर बार लाखों की संख्‍या में लोग सभी जात-पात के बंधनों से ऊपर उठकर नतमस्‍तक होने आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+