अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सीएम मान ने एक दिन का रखा उपवास

जिस तरह से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाले में जेल भेजा गया है उसके खिलाफ आम आदमी पार्टी आंदोलित है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी अरविंद केजरीवाल को जेल भेजे जाने के विरोध में एक दिन का उपवास रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में तानाशाही को खत्म करना है, आज देश का संविधान खतरे में है।

भगवंत मान ने पार्टी के तमाम विधायकों और पार्टी के पदाधिकारियों के साथ शहीद ए आजम भगत सिंह के पैतृक गांव में एक दिन का उपवास रखा। मुख्यमंत्री ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीरों को साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा आज देश की तानाशाही सरकार के विरोध में और हमारे क्रांतिकारी नेता अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खतराक कलां में विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों के साथ एक दिवसीय उपवास रखा गया। लोकतंत्र को नष्ट करने वालों से देश को बचाना बहुत जरूरी है... लोकतंत्र को बचाने के लिए बड़ी संख्या में आने के लिए आप सभी का धन्यवाद। इन्कलाब जिंदाबाद।

cm mann

भगवंत मान ने कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है, शहीद ए आजम भगत सिंह की कुर्बानी खतरे में है। कुर्बानी देकर ही लोकतंत्र हासिल किया था। ब्याह-शादी तो अंग्रेजों के काल में होता था। फर्क इतना था कि अंग्रेज वोट नहीं कराते थे, सीधे वायसराय नियुक्त करते थे। भगत सिंह ने वोट की लड़ाई लड़ी, अपनी शहादत दे दी। लोग आज वोट देने लग गए तो लोकतंत्र आया, लिहाजा लोकतंत्र खतरे में है, भगत सिंह की कुर्बानी खतरे में है। ये लोग तानाशाही कर रहे हैं। जिसे चाहे जेल में डाल देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+