OP Chautala Death: ओपी चौटाला के निधन पर CM भगवंत मान ने जताया दुख

Om Prakash Chautala Passes Away: इंडियन नेशनल लोकदल के चीफ और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का 89 साल की उम्र में आज निधन हो गया। उन्हें हरियाणा में सबसे तेज तर्रार नेता के रूप में जाना जाता था। उनके निधन पर राजनीति दलों ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओम प्रकाश चौटाला के साथ अपनी पुरानी तस्वीर को शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने देश के उप प्रधानमंत्री रहे अपने पिता चौधरी देवीलाल के कार्यों को आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी उनके निधन पर अपनी शोक संवोदना व्यक्त की है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ओपी चौटाला के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने अपने एक्स पर लिखा- पड़ोसी राज्य हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला जी के निधन की खबर मिली। परिवार और स्नेहियों के साथ गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। परमात्मा के आगे प्रार्थना, दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में निवास दें और कठिन समय में चाहने वालों को हौंसला, हिम्मत और बल दें।

OM Prakash Chautala

अरविंद केजरीवाल ने जताया शोक

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के पूर्व सीएम ओपी चौटाला के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की है। केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा- "हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री ओम प्रकाश चौटाला जी के निधन पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति दें, मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+