SC के फैसले से खुश सीएम मान बोले, सत्य की जीत हुई
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई धांधली को लेकर जिस तरह से सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई है उसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसे सत्य की जीत बताते हुए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है।
भगवंत मान ने कहा आख़िरकार सत्य की जीत हुई। चंडीगढ़ में मेयर चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हम स्वागत करते हैं। पीठासीन अधिकारी द्वारा खारिज किए गए 8 वोटों को सही ठहराते हुए CJI ने AAP के कुलदीप कुमार को मेयर घोषित किया। बीजेपी द्वारा सरेआम की गई गुंडागर्दी का उन्हें मुंहतोड़ जवाब मिला है। लोकतंत्र की इस बड़ी जीत पर चंडीगढ़वासियों को बहुत-बहुत बधाई।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को चंडीगढ़ का मेयर घोषित किया है। कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव के फैसले को बदलते हुए रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा अवैध करार दिए गए 8 वोट को सही बताते हुए आप उम्मीदवार को विजयी बताया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आप के उम्मीदवार कुलदीप कुमार चंडीगढ़ के मेयर बन गए हैं। उन्होंने ही चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ याचिका दायर की थी, जिसपर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उन्हें मेयर पद पर विजयी घोषित किया है।
तीन जजों की बेंच जिसकी अध्यक्षता जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ कर रहे थे, उसमे जस्टिस जेबी पादरीवाला, मनोज मिश्रा भी शामिल थे। बेंच ने बैलेट पेपर्स की जांच की यह यह पाया कि जिन आठ बैलेट को गलत कहा गया था वह सही हैं। रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह ने इन बैलट को अवैध करार दिया था, लेकिन कोर्ट ने इस वैध बताते हुए इसे कुलदीप कुमार के पक्ष में गिना है।












Click it and Unblock the Notifications