पंजाब सीएम भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बदली डीपी, सीएम केजरीवाल की लगाई ये फोटो
आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कथित शराब नीति घोटाला मामले में ईडी द्वारा अरेस्ट किए गए अपनी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के प्रति एकजुटता व्यक्त जताने के लिए सोशल मीडिया प्रोफाइल की डिस्प्ले तस्वीरों को बदल दिया, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सलाखों के पीछे दिखाया गया है। आप के इस आह्वान में हिस्सा लेते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डिसप्ले फोटो बदल ली है।

इस फोटो में केजरीवाल को सलाखों के पीछे दिखाने वाली डिस्प्ले तस्वीरों में कैप्शन में लिखा है "'मोदी का सबसे बड़ा डर केजरीवाल।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को सोशल मीडिया अभियान शुरू किया और लोगों से देश में संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए उसका समर्थन करने को कहा।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स और फेसबुक पर अपनी प्रोफ़ाइल तस्वीर को उस तस्वीर से बदल दिया जिसमें केजरीवाल को सलाखों के पीछे दिखाया गया है। हरपाल सिंह चीमा, कुलदीप सिंह धालीवाल, ब्रम शंकर जिम्पा और डॉ बलबीर सिंह सहित पार्टी की पंजाब इकाई के कई नेताओं ने भी फेसबुक पर अपनी प्रोफ़ाइल तस्वीरें बदल दीं।
केजरीवाल को ईडी ने पिछले सप्ताह गुरुवार को उनकी सरकार की अब समाप्त की गई उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। वह 28 मार्च तक एजेंसी की हिरासत में हैं.
गौरतल है कि सोमवार को दिल्ली की मंत्री और वरिष्ठ आप नेता आतिशी ने एक प्रेस कान्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने कहा कि केजरीवाल देश में एकमात्र नेता हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दे सकते हैं और इसलिए उन्हें लोकसभा चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद बिना किसी सबूत के प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया।
आतिशी ने आरोप लगाया कि भाजपा और मोदी केजरीवाल को कुचलना चाहते हैं और कहा कि आप देश में "तानाशाही" के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने लोगों से पार्टी के सोशल मीडिया डीपी अभियान में शामिल होने का आग्रह करते हुए कहा कि लोकतंत्र और संविधान को बचाना सिर्फ केजरीवाल की लड़ाई नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications