सीएम मान ने बदली सरकारी कर्मचारियों की ऑफिस टाइमिंग, 2 मई से सुबह 7 बजे खुलेंगे दफ्तर

गर्मी और बिजली को देखते हुए पंजाब सीएम भगवंत मान ने सरकारी दफ्तरों के समय में बड़ा बदलाव किया है। अब 2 मई से ऑफिस सुबह 7 बजे खुलेंगे और 2 बजे बंद होजाएंगे। यह आदेश 15 जुलाई 2023 तक लागू रहेंगे।

bhagwant mann

पंजाब की मान सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए 2 मई से राज्य के सभी सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव किया है। अब ऑफिस सुबह 7:30 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे। सीएम मान ने आदेश जारी कर दिए हैं।

पंजाब के सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव किया गया है। 2 मई से दफ्तर सुबह 7 बजे खुलेंगे और 2 बजे बंद हो जाएंगे। यह आदेश 15 जुलाई 2023 तक प्रभावी रहेंगे। शनिवार दोपहर लाइव आकर सीएम मान ने बताया कि पंजाब के लोगों के लिए एक बड़ा फैसला लेते हुए सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव किया गया है। देश में पहली बार ये फॉर्मूला लागू होगा।

उन्होंने फैसले के बारे में बताते हुए कहा कि 2 मई से सभी सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव किया गया है। सभी सरकारी दफ्तर सुबह 7.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे। इस फैसले से लोग सुबह-सुबह अपना काम निपटा लेंगे और गर्मी में परेशान नहीं होंगे।

सीएम मान ने आगे बताया कि गर्मी के दिनों में पीएसपीसीएल ( PSPCL) पर दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली का लोड बढ़ जाता है। ऑफिस का समय बदलने से बिजली का लोड कम होगा। पंजाबी को गर्मी में कृषि और घरेलू बिजली की कोई समस्या नहीं होगी।

इधर, कर्मचारियों ने भी सीएम मान के फैसले पर सहमति जताई है। कर्मचारियों के मुताबिक दोपहर के वक्त गर्मी ज्यादा बढ़ने से पहले घरों पर लौटना अच्छा फैसला है। इससे गर्मी और बिजली दोनों से राहत मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+