पंजाब सीएम भगवंत मान ने विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने परिवेश को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त रखने की अपील
आज 5 जून को हर साल की तरह विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। माइक्रोप्लास्टिक, प्रदूषित हवा में लगातार वृद्धि हो रही है। वर्षों से पर्यावरण संरक्षण का प्रयास किया जा रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस पर पंजाब सरकार द्वारा जगह-जगह पर कई आयोजन किए गए और लोगों को पर्यावरण की रक्षा करने की गुजारिश की गई।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों पर्यावरण का संरक्षण करने का आह्वान किया साथ ही अपने आप-पास के वातावरण को प्रदूषण मुक्त रखने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक पोस्ट भी शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा
"विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आइए हम अपने परिवेश को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त रखने का संकल्प लें..."
वहीं पंजाब में फोर्टिस हॉस्पिटल लुधियाना ने क्लीन एयर पंजाब के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में फोर्टिस हॉस्पिटल, चंडीगढ़ रोड, लुधियाना के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। यह पहल पर्यावरणीय स्थिरता और सामुदायिक कल्याण के प्रति अस्पताल के प्रयास को दर्शाता है।
फोर्टिस अस्पताल, माल रोड ने 1000 छोटे पौधों की दीवार बनाई। इस ग्रीन वॉल का उद्देश्य पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के वैश्विक प्रयासों के साथ तालमेल बिठाते हुए हरियाली के महत्व और एयर क्वालिटी पर इसके प्रभाव को बढ़ावा देना है।
फोर्टिस हॉस्पिटल लुधियाना और अमृतसर के जोनल डायरेक्टर डॉ. विश्वदीप गोयल ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा प्रकृति सबसे महत्वपूर्ण उपहार है जो मनुष्य को दिया गया है। जिसकी रक्षा करना हर किसी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।












Click it and Unblock the Notifications