पंजाब सीएम भगवंत मान ने ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए किया बड़ा ऐलान

Punjab CM Bhagwant Mann: पेरिस ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। जिसके तुरंत बाद पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के खिलाड़ियों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है।

सीएम भगवंत मान ने ऐलान किया है कि ओलंपिक 2024 में कास्‍य पदक जीतने वाले पंजाब के प्रत्येक कांस्य पदक खिलाड़ी को 1 करोड़ रुपये देंगे। मान ने कहा हमारी खेल नीति के अनुसार हम पंजाब के प्रत्येक कांस्य पदक खिलाड़ी को 1 करोड़ रुपये देंगे।

Bhagwant Mann

बता दें पेरिस ओलंपिक 2024 में हरमनप्रीत सिंह की अगुआई में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार (8 अगस्त) को कोलंबस के यवेस-डु-मानोइर स्टेडियम में स्पेन पर 2-1 से जीत के साथ कांस्य पदक जीता। यह जीत गोलकीपर पीआर श्रीजेश के लिए एक यादगार विदाई थी, जिन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला।

गौरतलब है कि जर्मनी से सेमीफाइनल में कड़ी हार के बाद, भारत ने लगातार दो ओलंपिक कांस्य पदक हासिल किए, तीन साल पहले टोक्यो में भी तीसरा स्थान हासिल किया था। इससे पहले टूर्नामेंट में भारत सेमीफाइनल में दुनिया की दूसरे नंबर की टीम जर्मनी से 2-3 से हारकर फाइनल में जगह बनाने से चूक गया था

हरमनप्रीत सिंह का शानदार प्रदर्शन

हरमनप्रीत सिंह दस गोल के साथ टूर्नामेंट में भारत के सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने। स्पेन के खिलाफ़ कांस्य पदक के मैच में, उन्होंने भारत के लिए दोनों गोल किए। पहले क्वार्टर में दोनों तरफ़ से सीमित सर्कल पेनिट्रेशन देखने को मिले, जिसमें स्पेन ने रक्षात्मक खेल दिखाया और भारत उनके प्रवेश का फ़ायदा उठाने में विफल रहा। इस क्वार्टर के अंत में स्कोर 0-0 रहा।

दूसरे क्वार्टर में स्पेन ने 1-0 की बढ़त ले ली जब मार्क मिरालेस ने पीआर श्रीजेश को पछाड़कर पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदला। इसके तुरंत बाद भारत को अपना पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन अमित रोहिदास की ड्रैग फ्लिक को स्पेन ने रोक दिया। हालांकि, हाफ-टाइम से ठीक पहले बराबरी तब आई जब हरमनप्रीत ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+