वोटिंग खत्म होने के बाद बोले पंजाब सीएम चन्नी- अगर कांग्रेस की जगह आप आई तो कोई...
वोटिंग खत्म होने के बाद बोले पंजाब सीएम चन्नी- अगर कांग्रेस की जगह आप आई तो कोई...
चंडीगढ़, 20 फरवरी: पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर रविवार को मतदान हुआ है। पंजाब में 65.3 फीसदी मतदान दर्ज हुआ है। मतदान खत्म होने के बाद राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री और इस चुनाव में कांग्रेस के सीएम फेस चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, अगर कांग्रेस की जगह आम आदमी पार्टी की सरकार आती है तो राज्य में कोई बदलाव नहीं आएगा, विकास रुक जाएगा। आप में सब घिसे-पिटे राजनीतिक लोग हैं। जिन्हें चारों तरफ से नकार दिया गया है, वो आम आदमी पार्टी में जाकर शरण ले लेते हैं।

Recommended Video
अरविंद केजरीवाल को लेकर चन्नी ने कहा, केजरीवाल कोई वाल कोई भगत सिंह का चेला नहीं बल्कि एक नंबर का झूठा आदमी है। केजरीवाल कह रहा था कि मैं दोनों सीटों से बुरी तरह हार रहा हूं, आज मैं आत्मविश्वास के साथ बता रहा हूं कि मैं दोनों सीट अच्छे मार्जिन से जीत रहा हूं। हर तरफ कांग्रेस के हक में अच्छा उत्साह देखने को मिला है। ये आदमी (अरविंद केजरीवाल) पहले झूठे आरोप लगाता है और फिर बाद में माफी मांग लेता है। कल को ये मेरे से भी माफी मांग लेगा।
10 तारीख को होगा नई सरकार का फैसला
पंजाब में सभी 117 सीटों पर मतदान खत्म होने के साथ ही राज्य की नई सरकार का फैसला ईवीएम में बंद हो गया है। 10 मार्च को पता चलेगा कि राज्य की जनता ने किसे चुना है। पंजाब में फिलहाल कांग्रेस की सरकार है। कांग्रेस जहां फिर से वापसी की कोशिश में है तो आम आदमी पार्टी भी दमखम से चुनाव मैदान में है। इसके अलावा अकाली दल ने बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन कर ये चुनाव लड़ा है। वहीं अमरिंदर सिंह की पार्टी ने भाजपा के साथ गठजोड़ कर सियासी किस्मत आजमाई है।
पांच राज्यों में हो रहे चुनाव
इस समय पांच राज्यों- उत्तर प्रदेश, गोवा, पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर में विधानसभा के चुनाव चल रहे हैं। पंजाब की सभी 117 सीटों, गोवा की 40 और उत्तराखंड की 70 सीटों पर मतदान हो चुका है। उत्तर प्रदेश में और मणिपुर में अभी चुनाव बाकी है। सभी राज्यों के नतीजे एक साथ 10 मार्च को जारी किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications