CM मान बोले- जिन्होंने पंजाब को लूटा, उनसे 1-1 पैसे का हिसाब लेंगे, जमीनें भी कब्जा-मुक्त करा रहे

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचारियों और रसूखदारों पर शिकंजा कसने की बात करते हुए कहा कि, कहीं कुछ भी गलत हुआ हम एक्शन लेंगे। मान बोले- "मैं आज आपको बता दे रहा हूं..जिन्होंने पंजाब को लूटा है, हम उनसे एक-एक पैसे का हिसाब लेंगे। यहां ऐसी कोई चीज नहीं रह गई, जिसमें लूट-खसोट न हुई हो।"

Chief Minister Bhagwant Mann said- Those looted Punjab, we will punish them

भ्रष्टाचार-अतिक्रमण के मुद्दे पर अपनी सरकार को सख्त बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, हम सूबे में अवैध कब्जे वाली भूमि को आए-रोज कब्जा-मुक्त करा रहे हैं। अभी गांवों की करीब 6 हजार एकड़ जमीन छुड़वाई गई है। 50-60 हजार एकड़ जमीन पर कब्जे छुड़वानी अभी बाकी है। मैं मानता हूं कि 60 हजार एकड़ जमीन वापस मिलने पर पंजाब का कर्जा खत्म हो सकता है।"

Chief Minister Bhagwant Mann said- Those looted Punjab, we will punish them

सीएम भगवंत मान ने पहाड़ी इलाके में होटलों के लिए कब्जाई जा रही भूमि पर भी बयान दिया। बरनाला में एक कार्यक्रम के दौरान मान ने कहा, "पहाड़ी इलाके में जंगलात की जमीन पर होटल नहीं बन सकता, पर सुखबीर बादल ने सरकार से अपने हक में फैसला करवाया था। तत्कालीन कैबिनेट ने होटल बनाने की मंजूरी दी और निर्माण पूरा होते ही फिर बैन लगा दिया। मान बोले- "हमने होटल के कागजात मंगवाए गए हैं। अधिकारी वहां जाकर जांच करें। गलत हो तो कार्रवाई की जाए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+