पंजाब पुलिस को हाईटेक बना रहे मुख्यमंत्री भगवंत मान
Punjab Police: पंजाब की भगवंत मान सरकार कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए व्यापक स्तर पर काम कर रही है। पंजाब पुलिस राज्य में लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है। इस दिशा में तेजी से काम हो रहे हैं। आधुनिक वाहनों की बात हो या आधुनिक संसाधनों की, राज्य सरकार पुलिस को हर सुविधाओं से लैस करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। पंजाब में पुलिस बल की मजबूती के लिए लगातार काम किए जा रहे हैं। हाल ही में पंजाब पुलिस विभाग में 827 सब-इंस्पेक्टर, 787 हेड कांस्टेबल और 144 सिविलियन कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है।
इंफ्रास्ट्रक्चर में हो रहा बदलाव
पंजाब में पुलिस विभाग को बेहतरीन सुविधा और काम की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए जिलों में पुलिस लाइन से लेकर थानों तक मजबूत और अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया जा रहा है। इससे चौकी और थानों में कामकाज का माहौल बदल रहा है। पंजाब में पुलिस व्यवस्था में हो रहे सुधार को लेकर पुलिस महानिदेशक गौरव यादव लागातर ग्राउंज जीरो पर जा रहे हैं।

पुलिस की कार्यशैली में बदलाव
पुलिस विभाग में हो रहे सुधार का असर दिख रहा है। पुलिस और पब्लिक के बीच में बेहतर तालमेल स्थापित हो रहे हैं। पुलिस की कार्यशैली में बदलाव आ रहे हैं और इससे लोगों के बीच पुलिस के प्रति विश्नास भी बढ़ रहा है। डीजीपी और पुलिस के वरीय अधिकारी आमजन के बीच बैठकर फीडबैक भी ले रहे हैं।
साइबर क्राइम करने वालों की अब खैर नहीं
साइबर क्राइम आज के दौर की सबसे बड़ी समस्या है। पंजाब में साइबर क्राइम को रोकने और अपराधियों की गिरफ्तारी की कई घटनाओं को पुलिस ने 24 से 48 घंटों में निपटा दिया। पंजाब में हर पुलिस स्टेशन पर साइबर यूनिट स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि साइबर क्राइम से जुड़े मामलों का निष्पादन जल्द हो सके। वित्तीय धोखाधड़ी, साइबर ठगी, हैकिंग और ऑनलाइन फ्रॉड जैसे अपराध पर लगाम लगाने के लिए अलग से पुलिस स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications