पंजाब कांग्रेस ने दिखाई एकजुटता, सीएम चन्नी और सिद्धू पहुंचे हरीश रावत के घर, साथ जाएंगे केदारनाथ धाम

चंडीगढ़, 02 नवंबर। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, पार्टी के पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी और विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह आज (मंगलवार) देहरादून स्थित पार्टी नेता हरीश रावत के आवास पर पहुंचे। यहां से सभी कांग्रेसी भगवान भोलेनाथ के दर्शनों और पूजा-अर्चना के लिए केदारनाथ मंदिर रवाना होंगे। वहीं, विशेष चार्टेड विमान से मंत्री भारत भूषण , विधायक संजय, संदीप संधू व अन्य कई विधायक भी केदारनाथ के लिए रवाना हुए। सामने आई तस्वीरों में हरीश रावत के साथ कांग्रेस के अन्य नेता नजर आ रहे हैं।

Charanjit Singh Channi Navjot Singh Sidhu Harish Rawat They will go to Kedarnath Temple

केदारनाथ के लिए रवावा होने से पहले पंजाब कांग्रेस के अध्य नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, ''कार्तव्य पथ' से बड़ा कोई 'धर्म पथ' नहीं। 'धर्म' गरीबों का पेट भर रहा है, खुशियां फैला रहा है। यह महादेव का संदेश है। इसलिए मैं यहां महादेव से यही आशीर्वाद लेने आया था कि मैं अपने कल्याण को पंजाब के कल्याण के साथ मिला सकूं, जिससे पंजाब और पंजाबियों की जीत हो। आज केदारनाथ के लिए रवाना होंगे।' वहीं, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा, क्या आपने देखा जब मैंने कहा था कि पंजाब में अब सब ठीक है? सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है, हम चुनौतियों से पार पा रहे हैं। विश्वास है कि यह जारी रहेगा और हरीश चौधरी ऐसे व्यक्ति हैं जिनसे आप सीख सकते हैं। यह हमें पंजाब में जीत की ओर ले जा रहा है, जीतेगी कांग्रेस।

कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की केदारनाथ यात्रा को लेकर हरीश रावत ने मीडिया को बताया कि वह सभी कुछ समय बाद भगवान भोलेनाथ के दर्शनों के लिए रवाना होंगे। सभी नेता वहां पूजा-अर्चना करेंगे और दर्शन करेंगे। बता दें कि बीते कुछ समय कांग्रेस का अंदरूनी कलह पार्टी की चिंता का मुख्य कारण बना हुआ था लेकिन अब विपक्षी दलों के एकजुटता का संदेश दिया जा रहा है। बीते रोज केदारनाथ धाम में हुए बीजेपी नेताओं के कड़े विरोध के बाद कांग्रेस नेताओं का दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: केदारनाथ में पुरोहितों ने त्रिवेंद्र रावत को नहीं करने दिए दर्शन, पीएम मोदी के दौरे से पहले उड़ी सरकार की नींद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+