Chandigarh Holi Holiday 2026: चंडीगढ़ में होली पर मिलेगी कितने दिनों की छुट्टी, कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल?
Chandigarh Holi Holiday 2026: होली के त्योहार को लेकर कनफ्यूजन जारी है। 3 और 4 मार्च में से किस दिन त्योहार की छुट्टी रहेगी, यह सवाल लोगों के मन में बना हुआ है। चंडीगढ़ प्रशासन ने 2026 के लिए आधिकारिक अवकाश कैलेंडर जारी किया है। इसके तहत होली की छुट्टी 4 मार्च 2026 (बुधवार) को होगी। प्रशासनिक कैलेंडर के अनुसार इस दिन सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और संस्थानों में छुट्टी रहेगी।
हालांकि, कुछ स्कूलों में होली के त्योहार पर लगातार तीन या चार दिन की छुट्टी रहती है। कई निजी स्कूल होलिका दहन के दिन 3 मार्च को भी छुट्टी दे सकते हैं। बच्चों की सुरक्षा और पैरेंट्स की सुविधा को देखते हुए यह फैसला स्कूल प्रशासन का होता है।

Chandigarh Holi Holiday 2026: बच्चों को 4 दिनों की मिलेगी छुट्टी
- होलिका दहन को लेकर स्थिति थोड़ी अलग है। कुछ कैलेंडर में 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को प्रतिबंधित अवकाश (Regional/Restricted Holiday) रहेगा। प्रतिबंधित अवकाश अनिवार्य सार्वजनिक छुट्टी नहीं होती है, बल्कि संस्थान या कर्मचारी अपने स्तर पर इसे अवकाश के रूप में चुन सकते हैं।
- कई निजी स्कूल होलिका दहन के दिन भी छुट्टी देते हैं। ऐसी स्थिति में मंगलवार और बुधवार को स्कूल बंद रहेंगे।
- कुछ स्कूलों में होली और परीक्षाओं को देखते हुए छुट्टी की तारीख बढ़ाई जा रही है। शनिवार-रविवार को कई निजी स्कूल बंद रहते हैं और होली को देखते हुए 3 से 4 मार्च की छुट्टी घोषित की जा सकती है।
Chandigarh School Holi Holiday: बच्चों को मार्च में मिलेगी काफी छुट्टियां
होली की छुट्टी बुधवार को पड़ रहा है, इसलिए सामान्य रूप से केवल 4 मार्च को ही अवकाश रहेगा। ऐसे में लंबा वीकेंड बनने की संभावना कम है। हालांकि, कई निजी स्कूल अपने प्रबंधन के विवेक के आधार पर 3 मार्च को भी अवकाश घोषित कर सकते हैं, जिससे छात्रों को दो दिन की छुट्टी मिल सकती है। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति से बचने के लिए स्कूलों के आधिकारिक नोटिस या शिक्षा विभाग के नोटिस पर नजर रखें। अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे अपने बच्चों के स्कूल के नोटिस बोर्ड, आधिकारिक वेबसाइट या जारी सर्कुलर की नियमित जांच करते रहें।
चंडीगढ़ में होली 2026 का मुख्य अवकाश 4 मार्च को रहेगा, जबकि 3 मार्च को संभावित क्षेत्रीय अवकाश को लेकर अंतिम निर्णय संबंधित संस्थानों द्वारा लिया जाएगा। त्योहार की तैयारियों के बीच अवकाश को लेकर स्पष्ट जानकारी छात्रों और अभिभावकों के लिए राहत की खबर है।












Click it and Unblock the Notifications