PM Kisan: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस राज्य को एडवांस में मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21st Installment: पंजाब में दशकों बाद आई सबसे भयावह बाढ़ ने किसानों और आम नागरिकों के जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। इस मुश्किल घड़ी में केंद्र सरकार ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित किसानों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। यह घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद की।

बाढ़ से हुए नुकसान को देखते हुए केंद्र सरकार ने किसानों की मदद के लिए कई और महत्वपूर्ण कदम उठाने की घोषणा की है। इस बार पंजाब के किसानों को राज्य आपदा राहत कोष (SDRF) से भी जल्द सहायता मिलेगी।

PM Kisan Samman Nidhi Installment

आर्थिक मदद का भी ऐलान
इसके अलावा किसानों को गाद भरे या खराब हुए बोरवेल की मरम्मत, डीजल वाले बोरवेल पंपों के लिए सोलर पैनल लगवाने में मदद, और 'प्रति बूंद ज्यादा फसल' योजना के तहत ड्रिप इरिगेशन की सुविधा दी जाएगी।इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने जान गंवाने वाले परिवारों के लिए 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद का भी ऐलान किया।

एडवांस में मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त
सरकार ने पंजाब के लिए पीएम किसान सम्मान निधि (PM-Kisan Samman Nidhi) की अगली किस्त एडवांस में जारी करने का फैसला किया है। उन्होंने राज्य के पुनर्निर्माण और प्रभावितों की मदद के लिए 1,600 करोड़ रुपये के स्पेशल फाइनेंशियल पैकेज का भी ऐलान किया, जो राज्य आपदा राहत कोष (SDRF) के तहत पहले से उपलब्ध 12,000 करोड़ रुपये से अलग है।

अन्य राज्यों में कब आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत किसानों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये मिलते हैं, भारत के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। यह राशि सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर होती है, जोकि तीन समान किस्तों में ट्रांसफर की जाती है।

पिछली किस्त अगस्त 2025 में जारी की गई थी। इस योजना के तहत किस्तें आमतौर पर हर चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती हैं। इस हिसाब से 21वीं किस्त चार महीने पूरे होने के बाद आने की उम्मीद है, और सरकार की तरफ से इसमें देरी न करने की कोशिश की जाएगी।

हालांकि, अभी तक सरकार द्वारा 21वीं किस्त जारी करने की कोई निश्चित तारीख घोषित नहीं की गई है। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर नजर रखें।

किस्त पाने के लिए e-KYC है बेहद जरूरी
जो किसान पीएम किसान योजना की अगली किस्त का लाभ उठाना चाहते हैं, उनके लिए e-KYC (इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर) कराना बेहद जरूरी है। यह सुनिश्चित करता है कि वित्तीय सहायता सही और पात्र किसानों तक पहुंचे।

e-KYC करने का तरीका

  • PM-Kisan की आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • दाईं ओर दिए गए e-KYC विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें, फिर Search पर क्लिक करें।
  • अपने आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर डालें और Get OTP पर क्लिक करें।
  • प्राप्त हुआ OTP दर्ज कर Submit करें।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+