पंजाब: AAP नेता हरपाल सिंह चीमा का बयान, केंद्र सरकार ने किया शहीद किसानों का अपमान
चंडीगढ़। किसान आंदोलन को लेकर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने हाल ही में संसद के अंदर एक बयान दिया था। उन्होंने आंदोलन में मारे गए किसानों की संख्या पर ये कहा था कि सरकार के पास कोई आंकड़े नहीं हैं। तोमर के इस बयान को लेकर अब पंजाब में आम आदमी पार्टी लगातार केंद्र सरकार को घेरने का काम कर रही है। पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कृषि मंत्री के द्वारा दिया गया ये बयान साबित करता है कि केंद्र सरकार किसानों को लेकर कितना सीरियस है। आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि केंद्र सरकार गैर जिम्मेदार, अमानवीय और अभिमानी साबित हो रही है।

कृषि कानूनों के विज्ञापन पर खर्च किए 8 करोड़ रुपए
हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि जिस कृषि कानून के खिलाफ पंजाब और हरियाणा के किसान पिछले दो महीने से भी अधिक समय से प्रदर्शन कर रहे हैं, उस कानून के प्रचार के लिए केंद्र सरकार विज्ञापनों पर 7.95 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है। चीमा ने कहा कि ये एक तरह से उन शहीद किसानों का अपमान है, जिन्होंने आंदोलन के दौरान अपनी जान गंवा दी है। चीमा ने कहा कि तीनों कृषि कानून पूरी तरह से कॉर्पोरेट जगत को फायदा पहुंचाने के लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications