केंद्र अड़ियल रवैया छोड़े, किसानों से बात करें; जमकर बरसे सीएम भगवंत मान
Farmers Protest: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को खन्नौरी बॉर्डर पर किसानों की ओर से जारी आंदोलन के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने मोदी सरकार से सवाल करत हुए कहा, "मोदी साहब आप देश के प्रधानमंत्री हैं, किसान भी देश का ही हिस्सा हैं। आप अपना अड़ियल रवैया छोड़कर किसानों से बातचीत करें।"
"अड़ियल रवैया छोड़कर किसानों से बातचीत करें"
भगवंत मान ने कहा कि "मोदी साहब आप देश के प्रधानमंत्री हैं, किसान भी देश का ही हिस्सा हैं। आप अपना अड़ियल रवैया छोड़कर किसानों से बातचीत करें। पंजाब देश का हिस्सा है। कृषि के मामले में पंजाब ही सबसे ज्यादा योगदान देता है। उन्होंने कहा कि डल्लेवाल साहब 38 दिन से भूख हड़ताल पर हैं लेकिन केंद्र सरकार को इसकी रत्ती भर परवाह नहीं है। कई बा हमने केंद्र सरकार से वार्ता करने की कोशिश की है।

उन्होंने कहा, माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हम पालन कर रहे हैं। किसान नेता डल्लेवाल जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए 50 डॉक्टरों की टीम को मौके पर तैनात किया गया है। धरने के पास ही स्थित हवेली नाम के ढाबे को अस्पताल में बदल दिया गया है।
"केंद्र को किसानों की मांगों पर ध्यान देना चाहिए"
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि मोदी सरकार चाहती है कि हम डल्लेवाल साहब को वहां से कहीं दूर ले जाएं, लेकिन न तो प्रदर्शनकारी किसान हिंसक हैं और न ही वहां किसी तरह का उपद्रव हुआ। यह वार्ता तभी आगे बढ़ेगी जब केंद्र सरकार उनसे बात करेगी और सभी किसानों से बातचीत शुरू होगी। उन्होंने कहा, शंभू और खनौरी बॉर्डर पर फरवरी महीने से ही किसानी मोर्चे चल रहे हैं। किसानों की वही मांगें हैं जिन्हें लेकर 26 सेक्टर में रात के 2-2 बजे तक केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और उस समय के कृषि मंत्री के साथ लगातार 8-8 घंटों की कई दौर की बैठकें हुई थीं। केंद्र को किसानों की मांगों पर ध्यान देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications