दिल्ली-पंजाब के बाद अब जम्मू में आगामी चुनाव की तैयारी शुरू, बलकार सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
Punjab News: दिल्ली और पंजाब में सरकार बनने के बाद अब आम आदमी पार्टी (आप) जम्मू-कश्मीर में आगामी चुनावों को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। आप के नेता जम्मू में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। साथ ही आप नेता दिल्ली और पंजाब मॉडल को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं।
इस बीच कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने जम्मू पहुंचकर आगामी चुनावों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां के लोग पंजाब और दिल्ली के लोककल्याणकारी कार्यों से प्रभावित हैं और इस बार वे पंजाब की तरह जम्मू में भी ईमानदार सरकार बनाने के लिए तैयार हैं।

स्थानीय लोग आप की नीति और काम से प्रभावित
बलकार सिंह ने कहा कि इस बार यहां की जनता ने आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी को जीताने का काम करेगी। सभी लोगों ने आप को लाने का मन बना लिया है। क्योंकि यहां के लोग आप की नीति और काम से प्रभावित हैं। उन्होंने दिल्ली और पंजाब जैसे राज्यों में काम करने के तरीके को देखा है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: मंत्री बलकार सिंह ने शहरी सौंदर्य प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित












Click it and Unblock the Notifications