कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर ने पंजाब के बजट को बताया आम लोगों का बजट, सीएम मान को कहा शुक्रिया

पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉक्टर बलजीत कौर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार का शुक्रिया अदा किया है। जिस तरह से वित्त मंत्री ने प्रदेश के इस बजट में सामाजिक सुरक्षा और न्याय को वरीयता दी है उसके लिए बलजीत कौर ने शुक्रिया अदा करते हुए कहा यह बजट गरीबों, आम नागरिकों, पिछड़े वर्ग के लोगों, शेड्यूल कास्ट, महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों की मदद करेगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में प्रदेश का यह तीसरा बजट पंजाब के विकास पर आधारित है। यह मुख्यमंत्री के पंजाब को रंगला पंजाब बनाने के सपने को एक कदम और आगे लेकर जाएगा।

baljit kaur

बलजीत कौर ने कहा कि आज पेश किए गए बजट के दौरान 20 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया। इसमे बुजुर्गों, विधवाओं, दिव्यांग व्यक्तियों और असहाय बच्चों और महिलाओं के लिए 5925 करोड़ रुपये रखे गए हैं। साथ ही पोषण अभियान, आशीर्वाद योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, सुगम्य भारत अभियान के लिए बजट में 1053 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। साथ ही पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए 260 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

डॉक्टर कौर ने कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में बुजुर्गों, विधवाओं, विकलांग व्यक्तियों, असहाय बच्चों और महिलाओं और अनुसूचित जाति के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए काम कर रही है। यह बजट निसंदेह प्रदेश को तरक्की की नई राह पर लेकर जाएगा।

बता दें कि वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने लगातार तीसरी बार प्रदेश का बजट पेश किया है। पहली बार पंजाब में दो लाख करोड़ रुपए से अधिक का बजट पेश किया गया है। बजट मुख्य रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल पर आधारित है।इसके साथ ही कृषि क्षेत्र पर भी सरकार ने बजट में खास ध्यान दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+