BSF Rescue Operation: देवदूत बने बीएसएफ के जवान, ढही हुई मिट्टी के नीचे फंसे 5 मजदूरों को बचाया, एक की मौत

पंजाब के अमृतसर सेक्टर में 26 अक्टूबर यानी बुधवार को मिट्टी के ढहने से जीआरईएफ के कई मजदूर दब गए। देवदूत बन पहुंचे बीएसएफ के जवानों ने कई मजदूरों की जान बचाई।

पंजाब के अमृतसर सेक्टर में 26 अक्टूबर यानी बुधवार को मिट्टी के ढहने से जीआरईएफ के कई मजदूर दब गए। देवदूत बन पहुंचे बीएसएफ के जवानों ने कई मजदूरों की जान बचाई। अमृतसर सेक्टर के बीएसएफ के जवानों ने जीआरईएफ (जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स) के 5 मजदूरों को बचाया। सभी मजदूर ढही हुई मिट्टी के नीचे फंसे हुए थे। बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर ने कहा कि एक मजदूर की मौत हो गई। बाकी 4 मजदूरों को धवन नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

BSF Rescued Operation: देवदूत बने बीएसएफ के जवान, ढही हुई मिट्टी के नीचे फंसे 5 मजदूरों को बचाया, एक की मौत
Photo Credit:

बीएसएफ की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि मिट्टी के ढहने से जीआरईएफ के मजदर दब गए। इसके बाद जवानों ने उन्हें बाहर निकाला। पांच में से चार को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। वहीं एक मजदूर की मौत हो गई। बीएसएफ के मुताबिक, पंजाब के अमृतसर सेक्टर में काम करने के दौरान यह हादसा हो गया। हादसे में 5 मजदूर दब गए।

सूचना मिलते ही बीएसएफ के जवानों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया। 5 मजदूरों को काल के मुंह से बाहर निकाल लिया। वहीं एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा पहुंचे बहबल कलां, सुरक्षा व्यवस्था का दिया भरोसा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+