Punjab: तरनतारन में गुरुद्वारे की पार्किंग में बम मिलने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस की टीम, जांच जारी
Bomb found in Tarn Taran: पंजाब के तरनतारन साहिब स्थित गुरुद्वारे की पार्किंग में बम मिलने से हड़कंप मच गया है।

Bomb Found In Tarn Taran Gurdwara: पंजाब के तरनतारन स्थित गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब की पार्किंग में एक जिंदा बम मिला। पुलिस मौके पर है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। बम आज दोपहर तीन बजे के आसपास सफाई के दौरान मिला था। पार्किंग की सफाई एक चाय वाला कर रहा था तभी उसे बम दिखा। बम की खबर मिलते ही गुरुद्वारे के कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी को परिसर से बाहर निकाला और बम निरोधक दस्ते को सूचना दी। बम निरोधक दस्ता मौके पर मौजूद है।
बम की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। बम उठाने वाले शख्स ने बताया कि वह श्री दरबार साहिब में सतकार कुल्फी की रेहड़ी लगाता है। जब वह रेहड़ी के पास सफाई करने गया तो वहां बम पड़ा था। उसने यह बम उठाकर हरपाल सिंह बाबा को पकड़ा दिया। गुरशिंदर सिंह उर्फ काका ने कहा कि अगर बम संगत के बीच फट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।












Click it and Unblock the Notifications