BJP के मनोज सोनकर ने चंडीगढ़ मेयर पद से दिया इस्तीफा, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से एक दिन पहले बड़ा उलटफेर

Manoj Sonkar Resigns Chandigarh Mayor Post: सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से एक दिन पहले बड़ा उलटफेर हुआ है। BJP के मनोज सोनकर ने चंडीगढ़ मेयर पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही 3 पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए।

कार्यभार संभालने के कुछ ही दिनों बाद चंडीगढ़ के नए मेयर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। यह उलटफेर तब हुआ जब इस मामले की सुनवाई कल यानी सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय में होनी है।

BJP के मनोज सोनकर ने चंडीगढ़ मेयर पद से दिया इस्तीफा

आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर लगाया था धोखाधड़ी का आरोप

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने संयुक्त रूप से मेयर चुनाव परिणाम को लेकर बीजेपी पर गंभीर आरोप आरोप लगाए थे। उन्होंने बीजेपी पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था। पंजाब के बीजेपी नेता जितेंद्र मल्होत्रा ने पुष्टि करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के तीन पार्षद पूनम देवी, नेहा मुसावट और गुरचरण काला बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- कमलनाथ के BJP में शामिल होने की अटकलों के बीच ग्वालियर में बढ़ी हलचल, मेयर बंगले पर बुलाई गई बैठक

सुप्रीम कोर्ट ने मेयर के कामकाज पर लगा दी थी रोक

चंडीगढ़ बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मेयर अरुण सूद की उपस्थिति में तीनों पार्षद बीजेपी में शामिल हुए। चंडीगढ़ मेयर चुनाव परिणाम में बीजेपी की धोखाधड़ी को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सुप्रीम कोर्ट ने अपनी पहली सुनवाई में मेयर के कामकाज पर रोक लगा दी थी।

आप के तीन पार्षद बीजेपी में शामिल

बता दें कि आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के तीन पार्षद पुनम देवी, नेहा मुसावत और गुरचरण काला दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि चंडीगढ़ के पार्षद पुनम देवी, नेहा मुसावत और गुरुचरण काला आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- कौन हैं अनिल मसीह, जिनपर चंडीगढ़ मेयर चुनाव में 'धांधली' करने का आरोप, BJP से है खास रिश्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+