अमृतसर प्रशासन का बड़ा कदम, हेरिटेज स्ट्रीट में इस तरह मैनेज होगा ट्रैफिक जाम
Amritsar News: अमृतसर की हेरिटेज स्ट्रीट की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और विजिटर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन ने एक अनोखी पहल शुरू की है। इसके पीछे प्रशासन का मकसद हेरिटेज स्ट्रीट पर ट्रैफिक की भीड़ को दूर करना है। प्रशासन हेरिटेज स्ट्रीट पर ट्रैफिक को मैनेज करने के लिए ऐतिहासिक जस्सा सिंह आहलूवालिया गेट को पूरी तरह मरम्मत कराएगी।
प्रशासन द्वारा हेरिटेज स्ट्रीट पर ट्रैफिक मैनेजमेंट का क्यूआर कोड लगाया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य एरिया की ऐतिहासिक अखंडता को बनाए रखते हुए भीड़भाड़ को कम करना है। अमृतसर की डीसी ने साक्षी साहनी ने ये निर्णय लिया है।

दरअसल, अमृतसर प्रशासन हेरिटेज स्ट्रीट पर पर्यटन विकास और सांस्कृतिक संरक्षण के बीच बैलेंस बनाने के लिए भीड़भाड़ कम करने पर फोकस रही है। अमृतसर की डिप्टी कमिश्नर (DC) साक्षी साहनी ने कहा कि अनियमित ट्रैफिक की वजह से हेरिटेज स्ट्रीट आने वाले टूरिस्ट्स को भारी भीड़भाड़ और असुविधा का सामना करना पड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि हेरिटेज स्ट्रीट और इसके आसपास के इलाकों में भीड़भाड़ कम करने के लिए एक व्यापक योजना तैयार की o है। इसके लिए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर और नगर निगम कमिश्नर ने बैठक की है।
DC साक्षी साहनी ने बताया कि प्रशासन ने पर्यटकों को किसी भी तरह का शोषण न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए भी नियम लागू किया है। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने बताया कि सांस्कृतिक विरासत को बढ़ाने के चल रही कोशिशों के तहत ऐतिहासिक जस्सा सिंह आहलूवालिया गेट का रेनोवेशन करवाया जा रहा है। इस दौरान AMC के आयुक्त गुरप्रीत औलुख ने बताया कि पर्यटकों की सुविधा बढ़ाने के लिए हेरिटेज स्ट्रीट पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं। इससे विजिटर्स स्कैन करके इलाके के बारे में सारी जानकारी प्राप्त कर सकते है। साथ ही उन्होंने बताया कि Traffic की समस्या से निपटने के लिए कई उपाय लागू किए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications