ओपन डिबेट में विपक्ष पर जमकर बरसे सीएम भगवंत मान

पंजाब सरकार ने प्रदेश में विकास को आगे बढ़ाने के लिए नई मुहिम की शुरुआत की है। इस मुहिम के तहरत पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में 12 बजे से अलग-अलग मुद्दों पर बहस शुरू हो गई है।

इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एसवाईएल का मुद्दा उठाया और कांग्रेस व अकाली दल पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे से जुड़े दस्तावेजों को दिखाया। उन्होंने कहा कि सतलज में अब पानी नहीं बचा है, यमुना में अभी भी पानी है, लिहाजा उस पानी को हरियाणा और पंजाब को दिया जाना चाहिए।

bhagwant mann

भगवंत मान ने ट्रांसपोर्ट के मसले को उठाते हुए कहा कि इन लोगों ने गलत तरह से अपने रूट लिए हैं। इन लोगों ने 31-31 किलोमीटर का रूट बढ़ाते-बढ़ाते काफी दूर पहुंच गए। दिल्ली एयरपोर्ट से प्राइवेट बस चलती थी। इसमे 3500 रुपए का किराया लिया जाता था। आम आदमी पार्टी की सरकार ने यहां बसें लगाई और अब 1100 रुपए में यह सुविधा मुहैया कराई।

यही नहीं टोल प्लाजा पर जबरन टोल लगाकर पैसे वसूलने का भी भगवंत मान ने आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अकाली और कांग्रेस के समय ये टोल प्लाजा बनाए गए। ये दो पहले भी बंद हो सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं किया गया और इसकी तारीखों को आगे बढ़ाया गया। हमारी सरकार आने के बाद 14 टोल को बंद कराया गया। विपक्ष हमसे जवाब मांगता है लेकिन आज जब खुलकर बहस हो रही है तो ये लोग इसमे शामिल होने के लिए भी नहीं आए हैं। मैं यहां ओपन डिबेट में सवालों के जवाब देने के लिए पहुंचा हूं, लेकिन विपक्ष की कुर्सी खाली है।

पंजाब पर कर्ज को लेकर भगवंत मान ने पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश के खजाने पर 2012 से बोझ पड़ना शुरू हो गया था। 2012 में यह कर्ज 83099 करोड़ रुपए का था, जोकि अब 3.14 करोड़ पहुंच गया है। हम धीरे-धीरे पुराने बकाया वसूल रहे हैं। बता दें कि इस डिबेट के लिए 2000 पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। मुख्य मार्गों पर सख्त पहरा है। हर किसी की तलाशी ली जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+