पंजाब में कितनी सीटों पर जीतेगी AAP? एग्जिट पोल से अलग भगवंत मान ने बताई नई संख्या

चंडीगढ़। पंजाब में 14 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव का रिजल्ट कल यानी कि 10 मार्च को आने वाला है। वहीं कई एग्जिट पोल के हिसाब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। इन एग्जिट पोल के आंकड़ों को देख आम आदमी पार्टी के नेता गदगद नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में पंजाब में आम आदमी पार्टी की तरफ से सीएम पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने सीटों को लेकर बड़ा बयान दिया है।

bhagwant mann statement on election result of punjab assembly election 2022

उन्होंने कहा कि हमने अस्पतालों, स्कूलों, बिजली के बारे में बात की। लोगों ने दूसरी पार्टियों को नकार दिया है इसलिए कल अच्छे नतीजे आएंगे। मैं ज्योतिषी नहीं हूं लेकिन मैं जानता हूं कि पंजाब के लोग बदलाव चाहते थे। सीटों की संख्या 80 पार कर सकती है, यहां तक कि 100 सीटें भी आ सकती हैं।

एबीपी सी-वोटर के एग्जिट पोल में यहां आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है, जबकि कांग्रेस को यहां बड़ा झटका लगता हुआ नजर आ रहा है। एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक, पंजाब की 117 सीटों में से 51 से 61 सीटें आम आदमी पार्टी और 22 से 28 सीटें कांग्रेस को मिल सकती हैं।

वहीं 20 से 26 सीटें शिरोमणि अकाली दल, 7 से 13 सीटें भाजपा और 1 से 5 सीटें अन्य दलों के खातें में जाती हुई दिख रही हैं। वोट शेयर की अगर बात करें तो पंजाब में 39 फीसदी वोट शेयर आम आदमी पार्टी और 27 फीसदी वोट शेयर कांग्रेस को मिल सकता है। इसके अलावा 21 फीसदी वोट शेयर शिरोमणि अकाली दल, 9 फीसदी वोट शेयर भाजपा और 4 फीसदी वोट शेयर अन्य के खाते में जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+