सीएम भगवंत मान का आश्वासन, किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों की फसल की खरीद को लेकर एक बार फिर से सरकार की ओर से आश्वासन देते हुए कहा कि किसानों की वर्ष 2024-25 में रबी की फसल का एक-एक दाना बिल्कुल आसान तरीके से खरीदा जाएगा।
किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत ना हो इस बात का खयाल रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस बात की प्रतिबद्धता को दोहराया है कि किसानों का एक-एक अनाज का दाना सरकार उठाएगी। मुख्यमंत्री ने रबी की फसल की खरीद की स्थिति की समीक्षा के बाद कहा कि इस वर्ष गेहूं की खेती का रकबा 35.07 लाख हेक्टेयर है।

इसी तरह आरएमएस 2024-25 के दौरान गेहूं का अनुमानित उत्पादन तकरीबन 161.30 लाख मिलियन टन था। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि प्रदेश में गेहूं के एक-एक दाने की खरीद के लिए पहले से ही व्यापक प्रबंध किए गए हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष फसल की पैदावार 12 लाख मीट्रिक टन अधिक है, जोकि एक सकारात्मक संकेत है। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार किसानों द्वारा उत्पादित गेहूं के एक-एक दाने की सुचारू और परेशानी मुक्त खरीद सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
भगवंत सिंह मान ने कहा कि हम इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि किसान को उसकी ट्रॉली से गेहूं निकलने पर तुरंत भुगतान कर दिया जाएगा। इसके लिए एक मजबूत तंत्र को विकसित किया जाएगा।
पंजाब मंडी बोर्ड की ओर से गेहूं की खरीद के लिए 1908 रुपए तय किए गए हैं। खरीद केंद्रों का आवंटन विभिन्न एजेंसियों के बीच एजेंसियों की खरीद हिस्सेदारी और निकटतम भंडारण बिंदुओं की उपलब्धता के अनुसार किया गया है। अलग-अलग जिलोंसे जो सुझाव मिले हैं उसके अनुसार चावल की अधिकता से बचने और सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के लिए सार्वजनिक स्थानों और चावल मिलों को अस्थायी यार्ड घोषित किया जा रहा है। हम इस बात को भी सुनिश्चित करेंगे कि पूरी खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।












Click it and Unblock the Notifications