भाजपा पर बरसे भगवंत मान, बोले- ये लोग पंजाब से नफरत करते हैं

पंजाब में आम आदमी पार्टी के चुनावी अभियान की शुरुआत के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब की शान को बढ़ाने के लिए आम आदमी पार्टी को लोकसभा चुनाव में मजबूत करना है। केंद्र में भाजपा सरकार पंजाब से नफरत करती है, ये नहीं चाहते हैं कि पंजाब लीड करे, पंजाब रंगला पंजाब बने, पंजाब फिर से हंसता-खेलता पंजाब बने। भाजपा पंजाब में कभी नहीं जीतती लेकिन वो यहां का काम खराब करते हैं। दिल्ली में ये लोग केजरीवाल जी को तंग कर रहे हैं, यहां हमे तंग कर रहे हैं।

भगवंत मान ने कहा कि हम शहीदों को सम्मान दे रहे हैं। दिल्ली सरकार ने इसकी शुरुआत की थी। नौकरी के समय अगर किसी भी जवान की शहीदी होती है तो हम एक करोड़ रुपए उसके परिवार को देते हैं।

bhagwant mann

पिछले दिनों एक अग्निवीर शहीद हो गया। फौज के दो सिविल अधिकारी सादे कपड़े में आए एंबुलेंस में उनके शव को लेकर आए। उसे कोई सम्मान नहीं दिया। ना तो कोई सैल्यूट दिया, ना कोई राइफल हवा में फायर किया। कह रहे थे कि ये अग्निवीर है। उस शहीद के परिवार का कहना है कि हमे क्या पता ये अग्निवीर क्या होता है, हमने तो अपना बेटा फौज में दिया था। हमने उस परिवार को एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिया।

विधानसभा में उसके लिए शोक जाहिर किया। जब हमने इसका विरोध किया और इस मुद्दे को उठाया तो फिर एक और अग्निवीर शहीद हुआ तो उसे पूरा सम्मान दिया गया। यह हक मांगने से नहीं मिलता है, उसे छीनना पड़ता है। हम शहीदों को सम्मान दे रहे हैं, इन लोगों ने पंजाब की झांकी को 26 जनवरी में रोक दिया। इन लोगों ने कहा कि हमारी झांकी की थीम ठीक नहीं है।

आखिर इनकी हिम्मत कैसे हुई। लाला लाजपत राय को रिजेक्ट करने वाले ये लोग कौन हैं। इन्होंने हमारी एक झांकी को रद्द किया, हमने 9 और बनाई और पूरे पंजाब में इसे घुमाया। आखिर ये लोग कौन होते हैं बताने वाले कि भगत सिंह की तस्वीर झांकी पर हो या नहीं। इनका बस चले तो राष्ट्रगान को भी बदल दें, पंजाब-सिंध-गुजरात मराठा की जगह यूपी-सिंध-गुजरात-मराठा कर सकते हैं। ये लोग पंजाब से इतनी नफरत करते हैं कि ये लोग कुछ भी कर सकते हैं। पंजाब की शान को बरकरार रखने के लिए हमे आपकी जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+